एक्सप्लोरर

Neal Mohan Profile: नील मोहन को यू-ट्यूब की कमान, ​​स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी​ से की है पढ़ाई ​​​

YouTube CEO: यू-ट्यूब की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुसान डायने वोज्स्की के इस्तीफे के बाद अब कंपनी में ही चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के पद पर तैनात नील मोहन सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

New Youtube CEO: ग्लोबल ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुसान डायने वोज्स्की ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया. सीईओ वोज्स्की के इस्तीफे के बाद अब भारतीय मूल के नील मोहन को यू-ट्यूब का सीईओ बनाया जा रहा है. इससे पहले नील मोहन यू-ट्यूब में ही चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के पद पर तैनात थे.

YouTube की सीईओ सुसान वोजिकी ने आज अपना इस्तीफा दिया. Wojcicki पिछले नौ वर्षों से यू-ट्यूब का नेतृत्व कर रही थीं. अब उनके बाद कंपनी में ही चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पर तैनात नील मोहन इस जिम्मेदारी को निभाएंगे. नील मोहन ने अपनी पढ़ाई स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से की है. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी. जहां नील को 60,000 डॉलर वेतन मिलता था.

नील मोहन ने एसेंचर में सीनियर एनालिस्ट के पद पर भी सेवाएं दी हैं. इसके बाद वह DoubleClick Inc से जुड़े और यहां उन्होंने अलग-अलग रोल में कार्य किया. नील मोहन ने इस कंपनी में 3 साल 5 महीने डायरेक्टर, ग्लोबल क्लाइंट सर्विसेज के पद पर काम किया. जबकि उन्होंने लगभग 2 साल 7 माह तक कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट बिजनेस ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद वह माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े और यहां चार महीने काम करने के बाद वह फिर से DoubleClick Inc के साथ जुड़ गए जहां उन्होंने करीब 3 साल तक अपनी सेवाएं दीं.  

2015 से यू-ट्यूब में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर

DoubleClick Inc के साथ अपनी दूसरी पारी को विराम देने के बाद वह गूगल के साथ जुड़े. जहां उन्होंने बतौर Senior Vice President, Display and Video Ads कमान संभाली और 2015 में उन्हें यू-ट्यूब का चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बनाया गया. जिसके बाद अब यू-ट्यूब की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुसान डायने वोज्स्की के रिजाइन के बाद उन्हें यू-ट्यूब के नए सीईओ की भूमिका में देखा जाएगा. इसके अलावा वह कई कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

YouTube की सीईओ सुसान वोजिकी ने दिया इस्तीफा, नील मोहन संभालेंगे पदभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget