एक्सप्लोरर

Mi 11 Lite Sale: सबसे पतले और हल्के फोन Mi 11 Lite की पहली सेल आज, सिर्फ इतनी है कीमत

Mi 11 Lite की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. इस सेल में फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा.

हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए Mi 11 Lite स्मार्टफोन की आज पहली सेल है. इस फोन को आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. अगर इस फोन का लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे तो आप आज इसे ऑर्डर कर सकते हैं. फोन की सेल दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू की जाएगी. कंपनी के दावे के मुताबिक इस सबसे पतले फोन पर सेल में कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे. आइए जानते हैं फोन की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में. 

कीमत और ऑफर्स
Mi 11 Lite स्मार्टफोन के 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि फोन के 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 23,999 रुपये तय की गई है. इस फोन का पेमेंट अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए करते हैं तो आपको 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. साथ ही इस पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी अवेलेबल है.

स्पेसिफिकेशंस
Mi 11 Lite स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर से लैस है. ये फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो Mi 11 Lite फोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो-मैक्रो लेंस दिया जाएगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

पावर और कनेक्टिविटी
पावर के लिए फोन में 4250mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन में साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी जैसे फीचर्स हैं. ये शाओमी का अब तक का सबसे हल्का फोन है. इका वजन महज 157 ग्राम है. 

OnePlus Nord CE 5G से होगा मुकाबला
Xiaomi Mi 11 Lite का भारत में OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन से मुकाबला होगा. इस फोन में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर से लैस है. फोन में जबरदस्त कैमरे दिए गए हैं. इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड, 2MP डेप्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए इसमें 16MP का शानदार कैमरा है.  वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 4500mAh की जबरदस्त बैटरी दी गई है. इसकी बैटरी Warp Charge 30T को सपोर्ट करती है. इसके के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Discount Offer: भारत के पहले 5G फोन iQOO 3 पर मिल रही 20 हजार रुपये की छूट, 48 MP का है कैमरा

Whatsapp Tips: क्या आप भी नहीं जानते व्हाट्सऐप पर कैसे भेजें लोकेशन? यहां जानें तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget