एक्सप्लोरर

रेडमी 5A के साथ जियो का ऑफरः 3,999 रुपये में पाएं स्मार्टफोन, 199 में 28GB डेटा और कॉलिंग

'देश का स्मार्टफोन' रेडमी 5A के साथ जियो धमाकेदार ऑफर दे रहा है. जियो नेटवर्क के साथ इस स्मार्टफोन को कस्टमर महज 3999 रुपये में ही खरीद सकते हैं.

नई दिल्लीः  शाओमी के नए 'देश का स्मार्टफोन'  रेडमी 5A के साथ  जियो धमाकेदार ऑफर दे रहा है. जियो नेटवर्क के साथ इस स्मार्टफोन को कस्टमर महज 3999 रुपये में ही खरीद सकते हैं. जबकि शाओमी ने इस स्मार्टफोन को 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है. क्या है जियो-रेडमी5A की डील? रिलायंस जियो और शाओमी ने रेडमी 5A के लिए साझेदारी की है. शाओमी ने इस स्मार्टफोन को 'देश का स्मार्टफोन' नाम दिया है. इस डील के तहत कस्टमर रेडमी 5A को 1000 रुपये सस्ती कीमत में जियो नेटवर्क के साथ खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी मैमोरी मॉडल को बाजार में 4,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया गया है लेकिन जियो के इस ऑफर में इसे महज 3999 रुपये में खरीदा जा सकता है. REDMI जियो 199 रु. स्पेशल प्लान रेडमी 5A के लिए जियो ने 199 रुपये का स्पेशल टैरिफ प्लान उतारा है. इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जाएगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों तक होगी. इस तरह 199 रुपये में कंपनी ग्राहकों को 28 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल दे रही है. 'देश का स्मार्टफोन' रेडमी 5A में क्या है खास? रेडमी 5A एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. इसके दो वैरिएंट 2 जीबी रैम/16 जीबी मैमोरी और 3 जीबी रैम/32 जीबी मैमोरी उतारे गए हैं. जिसकी कीमत 4,999 रुपये और 6999 रुपये है. रेडमी 5A में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जो फुल HD 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 64 बिट क्वार्डकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रसोसेर दिया गया है साथ ही ये 2 जीबी और 3 जीबी रैम वैरिएंट के साथ आता है. डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन की इंटरनल मैमोरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है. फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी बैटरी है. रेडमी 5A 8 दिन की स्टैंडबाई बैटरी लाइफ के साथ आती है. इसकी बैटरी 7 घंटे का वीडियो प्ले बैक और 6 घंटे गेमिंग सपोर्ट करती है. सात दिसंबर दोपहर 12 ये स्मार्टफोन अपनी पहली बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget