एक्सप्लोरर

दुनिया के पहले ट्रांसपेरेंट और वायरलेस टीवी की बिक्री शुरू, फीचर्स उड़ा देंगे होश, जानें कीमत

LG ने 2024 में दुनिया के पहले ट्रांसपेरेंट और वायरलेस टीवी को पेश किया था और अब यह बिक्री के लिए तैयार है. 77 इंच का यह LG SIGNATURE 4K OLED TV डिजाइन और टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे अलग है.

दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) टीवी अब मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है. LG ने 2024 में इसे पेश किया था और अब यह बिक्री के लिए तैयार है. 77 इंच का यह LG SIGNATURE 4K OLED TV पूरी तरह वायरलेस है. इसमें न तो कहीं कोई वायर दिखेगा और अगर आप चाहते हैं तो इसकी स्क्रीन भी पूरी तरह ट्रांसपेरेंट हो सकती है. सबसे पहले यह अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है. इसे प्री-बुक किया जा सकता है. आने वाले दिनों में इसे बाकी मार्केट में भी लॉन्च कर दिया जाएगा.

क्या है इस टीवी की खासियत?

कंपनी का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी और डिजाइन के मामले में सबसे अलग है. इसमें ऐसी स्क्रीन लगी है, जो बिल्कुल ट्रांसपेरेंट हो सकती है. ट्रांसपेरेंट मोड में देखने पर ऐसा लगता है, जैसे कंटेट हवा में चल रहा है. अगर किसी को इस पर कंटेट देखने को मजा नहीं आ रहा तो एक बटन दबाते ही यह नॉर्मल टीवी की तरह बन जाएगी. इस टीवी को पिछले साल बेस्ट इनोवेशन की लिस्ट में रखा गया था और इसने CES 2024 में 5 इनोवेशन अवॉर्ड जीते थे.

इस टीवी में एक T-Object फीचर मिलता है. यह ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले मोड है, जो स्क्रीन को एक ट्रांसपेरेंट डिजिटल कैनवस में बदल देता है. यह आर्टवर्क शोकेस करने, शानदार कलर और क्लैरिटी के साथ वीडियो और फोटो दिखाने के काम आ सकता है.

कहीं नहीं दिखेगा कोई वायर

इस टीवी की एक और खासियत इसका वायरलेस होना है. जीरो कनेक्ट बॉक्स के चलते इस टीवी के आसपास कोई वायर नहीं दिखेगा. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है, जो NVIDIA G-SYNC और AMD FreeSync को सपोर्ट करती है. इससे गेमिंग और स्ट्रीमिंग का शानदार अनुभव मिलता है.

क्या है कीमत?

इस शानदार टीवी को खरीदने के लिए जेब पर काफी बोझ डालना पडे़गा. अमेरिका में इसकी कीमत 59,999 डॉलर (लगभग 52 लाख रुपये) रखी गई है. शुरुआत में यह केवल अमेरिका में बेचा जाएगा. आने वाले दिनों में इसे अन्य देशों में लॉन्च किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

क्या MrBeast खरीदेंगे TikTok? कंपनी पर बैन की तारीख आई नजदीक, Elon Musk का नाम भी आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget