एक्सप्लोरर

एयरटेल का विवादित रिप्लाई, कस्टमर ने कहा मुसलमान एग्जीक्यूटिव नहीं चाहिए और कंपनी का हैरान करने वाला रवैया

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने एक ट्विटर पर दिए गए जवाब को लेकर आलोचनाओं से घिर गई है.

नई दिल्लीः हाल ही में ओला के एक कस्टमर ने मुस्लिम ड्राइवर होने के कारण कैब कैंसिल करने की बात ट्विटर कही थी और जवाब में ओला कैब ने कस्टमर को इंसानियत का पाठ पढ़ाया था. अपने जवाब से ओला ने लोगों का दिल जीता लेकिन टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ट्विटर पर दिए एक जवाब को लेकर आलोचनाओं से घिर गई है.

दरअसल एयरटेल की DTH कस्टमर पूजा सिंह (@pooja303singh) ने सोमवार को एक ट्वीट कर एक टेलीकॉम कंपनी के एक कर्मचारी की शिकायत की. इस शिकायत के जवाब में एयरटेल इंडिया ने ट्वीट किया और कंपनी के एक कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने कस्टमर पूजा की शिकायत को सुलझाने का आश्वासन दिया. दरअसल जिस एग्जीक्यूटिव की ओर से रिप्लाई किया गया वह मुस्लिम था और उसका नाम शोएब था.

एयरटेल का विवादित रिप्लाई, कस्टमर ने कहा मुसलमान एग्जीक्यूटिव नहीं चाहिए और कंपनी का हैरान करने वाला रवैया

इस एग्जीक्यूटिव शोएब के धर्म पर सवाल उठाते हुए पूजा ने दूसरा ट्वीट करते हुए एयरटेल से एग्जीक्यूटिव बदलने की मांग की. कस्टमर ने ट्वीट किया, ''डियर शोएब, आप मुसलमान है और मुझे आपके काम करने के तरीके पर यकीन नहीं है क्योंकि आपके कुरान में कस्टमर्स की सर्विस का कुछ अलग तरीका होगा. मैं चाहती हूं कि मेरे लिए एयरटेल एक हिंदू रिप्रसेंटेटिव चुने.''

बवाल तब मचा जब एयरटेल की ओर से इसका जवाब दिया गया और कंपनी ने इस धार्मिक उन्माद वाले ट्वीट पर आपत्ति जताने के बजाय कस्टमर के लिए नए एग्जीक्यूटिव गगनजोत को असाइन कर दिया. हैरानी की बात ये है कि पूजा के ट्विटर पर 10,500 फॉलोअर हैं. बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर सिंह बग्गा भी उन्हें को फॉलो करते हैं.

सोशल मीडिया पर जब कंपनी की आलोचना होने लगी, तो एयरटेल इंडिया ने सफाई देते हुए कहा कि वो अपने किसी भी कस्टमर या कर्मचारी के साथ जाति या धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं करते. कंपनी ने सभी से गुजारिश की कि इस घटना को 'मजहबी रंग' न दिया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget