एक्सप्लोरर

Vivo X70 सीरीज की सामने आई कीमत, इस दिन भारत में लॉन्च होंगे स्मार्टफोन

Vivo X70 स्मार्टफोन सीरीज 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होने जा रही है. इसमें 12 GB रैम के साथ शानदार डिजाइन और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं इनकी कीमत.

Vivo की प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज X70 तीन दिन बार भारत में लॉन्च होने जा रही है. वहीं लॉन्च से पहले ही इसकी प्राइस लीक हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X70 Pro की कीमत 46, 990 रुपये से शुरू हो सकती है. वहीं इसके Vivo X70 Pro+ वेरिएंट के लिए आपको 69,990 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं. इन स्मार्टफोन्स Zeiss कैमरों का सपोर्ट दिया जाएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1080 प्रोसेसर दिया गया है. जानते हैं इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में. 

Vivo X70 Pro+ 
कंपनी के टॉप वेरिएंट Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन में 6.78 इंच का अल्ट्रा एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x3,200 पिक्सल और  रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर से लैस है.  इसमें 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo X70 Pro+ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. जबकि इसमें 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 8 मेगापिक्सल का पैरीस्कोप सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. जान फूंकने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है.

Vivo X70 के स्पेसिफिकेशंस
Vivo X70 स्मार्टफोन में 6.56 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,376 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. यह स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

कैमरा और बैटरी
Vivo X70 स्मार्टफोन का कैमरा बहुत शानदार है. इसमें 40 मेगापिक्सल  का Sony IMX766V सेंसर दिया गया है, वहीं फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस इस्तेमाल किया गया है. यही नहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है. 
 
Mi 11 Ultra से होगा मुकाबला 
Vivo X70 Pro+ का भारत में Mi 11 Ultra से मुकाबला होगा. इसमें 6.81-इंच 2K WQHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,200 × 1,440 पिक्सल है. प्रोटेक्शन के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है. ये फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN2 वाइड-एंगल सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W चार्जर के साथ आती है. इस स्मार्टफोन की कीमत 69,990 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Xiaomi Civi Launch: Xiaomi civi सीरीज आज घरेलू बाजार में करेगी एंट्री, 32 मेगापिक्सल का होगा फ्रंट कैमरा

iQOO Z5 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8GB रैम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget