एक्सप्लोरर

ट्राई के एक फैसले से भारत में बंद हो सकते हैं सभी iPhone, छह महीने का है वक़्त

एक नया आदेश कूपरटिनो बेस्ड कंपनी एपल को यह ऐप इंस्टॉल करने के लिए मजबूर कर सकता है. ऐसा न करने पर उसे भारतीय बाजार को खोने का जोखिम लेना पड़ सकता है.

नई दिल्ली: दुनिया की मशहूर टेक कंपनी एपल और दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बीच कई महीनों से गतिरोध चल रहा है. ट्राई चाहता है कि स्पैम कॉल को रिपोर्ट करने के लिए एपल डीएनडी ऐप इंस्टॉल करे लेकिन एपल ने अपने यूजर्स की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करने से इंकार कर दिया था. हालांकि, एक नया आदेश एपल को यह ऐप इंस्टॉल करने के लिए मजबूर कर सकता है. ऐसा न करने पर उसे भारतीय बाजार को खोने का जोखिम उठाना पड़ सकता है.

दरअसल, गुरुवार 19 जुलाई को ट्राई ने एक नया नियम शुरू किया है. इस नियम के मुताबिक सभी मोबाइल फोन्स ऐसे ऐप के साथ आने चाहिए जिससे यूजर्स को अनचाहे स्पैम कॉल और मैसेजेस को रिपोर्ट करने की अनुमति मिल सके. ट्राई ने गंभीर चेतावनियों के साथ कंपनियों को इसका अनुपालन करने के लिए छह महीने दिए हैं.

ट्राई ने 2017 में एंड्रॉइड के लिए एक डीएनडी ऐप लॉन्च किया था जो इसके लिए काम करेगा. लेकिन एपल ने इसे अपने स्टोर पर जगह नहीं दी है. कंपनी ने कभी भी थर्ड पार्टी के ऐप्स को अपने यूजर्स के कॉल लॉग और मैसेजेस को पढ़ने की अनुमति नहीं दी है और उन्होंने भारत के लिए भी यही पॉलिसी अपनाने का फैसला किया है.

दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का साफ कहना है कि अगर अमेरिकी कंपनी एपल अपने फोन में इस ऐप को जगह नहीं देता है तो उसके फोन भारतीय नेटवर्क में काम करना बंद कर देंगे. इस मामले में एपल का कहना है कि डीएनडी ऐप यूजर्स के कॉल और मैसेजेस को रिकॉर्ड करने की अनुमति मांगता है, इससे यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा है.

बता दें कि डू नॉट डिस्टर्ब ऐप को लेकर ट्राई और एप्पल आमने-सामने आ चुके हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों ही इस मामले में आगे क्या रूख अपनाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?

'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?

बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल

Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?

Embed widget