एक्सप्लोरर

फीचर रिच होने के साथ स्टाइलिश भी हैं 2019 के टॉप 5 स्मार्टफोन, 20,000 से कम है इनकी कीमत

लोगों में स्मार्टफोंस का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. कस्टमर्स के टेस्ट को देखते हुए कंपनियां हर बार कुछ नया पेश कर रही हैं. तो आइए आपको बताते हैं 2019 में लॉन्च हुए कुछ ऐसे स्मार्टफोंस के बारे में जो हर लिहाज से बेहतर हैं.

नई दिल्ली: अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. फ़ोन लेते वक़्त सबसे जरूरी ये जान लेना होता है कि उसके स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं. स्मार्टफोंस को लेकर चूजी होते कस्टमर्स को देखते हुए कंपनिया आजकल एक से एक हैंडसेट्स पेश कर रही है. इन सबके बीच कंपनियों ने फीचर्स पर सबसे ज्यादा काम किया है. स्मार्टफोन कितना भी महंगा और स्टाइलिश क्यों ना हो लेकिन अगर उसके फीचर्स अच्छे नहीं तो वो बेकार है. तो आज हम आपको बताने वाले 2019 के कुछ शानदार स्मार्टफोन्स के बारे में जा फीचर रिच होने के साथ साथ स्टाइलिश भी हैं....

1.रियल मी एक्स टी Realme XT

रिएलमी एक्सटी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच भी नजर आ सकता है. नॉच के अंदर ही फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन की मजबूती के लिए स्मार्टफोन को फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की मजबूती दी गई है. इसके साथ ही मोबाइल को लॉक-अनलॉक करने के लिए सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

स्मार्टफोन के रैम और प्रोसेसर की बात करें तो रियलमी एक्सटी में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 AIE प्रोसेसर दिया गया है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह पूरे दिन तक चल जाएगी.

 इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस वाला क्वॉड कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसकी क्षमता एफ/ 1.8 अपर्चर की है. रिएलमी एक्सटी में सेल्फी के लिए सोनी IMX471 सेंसर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है जो वॉटरड्रॉप नॉच में ही मौजूद होगा. कंपनी ने इसे तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है.

डिस्प्ले 6.4 इंच डिस्प्ले , सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एफएचडी

कलर ऑप्शन

 पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू

स्टोरेज ऑप्शन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज

कैमरा क्वालिटी 16 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा, 64 + 8 + 2 + 2 एमपी क्वॉड प्राइमरी कैमरा, LED Flash

बैटरी 4000 एमएएच

2. ओप्पो ए9 2020 OPPO A9 2020

OPPO A9 2020 में नई कॉम्पैक्ट 6.5” नैनो वाटरड्रॉप स्क्रीन है जोकि पिछले वॉटर ड्रॉप स्क्रीन की तुलना में 31.4% कम है और इसमें 89% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलेगा. ये स्क्रीन मजबूत कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 + से लैस है. इस स्मार्टफोन में 3D एनेस्थेटिक्स डिज़ाइन दिए गए हैं जिसके ज़रिए इसका लुक और आकर्षक बनता है. ये फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है जो आपके म्यूज़िक एक्सपीरिएंस को अपनी बेहतर साउंड क्वालिटी से शानदार बनाते हैं .

इस फ़ोन को खास बनाता है इसका पावर-पैक्ड क्वाड कैम. फोटोग्राफी के शौकीन किसी भी सभी शूटिंग एंगल फोटो खींच सकें इसके लिए A9 2020 में पहली बार रियर अल्ट्रा वाइड क्वाड कैमरा सेटअप (48MP + 8MP + 2MP + 2MP) दिया गया है. इस फोन के ज़रिए आप कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो ले सकते हैं, इसका क्रेडिट इसके अल्ट्रा नाइट मोड 2.0 को जाता है, कई आर्टिस्टिक पोर्टेट स्टाइल्स के साथ ये स्मार्टफोन आसानी से फोटोग्राफी के शौकीनों का दिल जीत लेगा. इस स्मार्टफोन का इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (ईआईएस) फीचर से भी लैस किया गया है.

डिस्प्ले 6.5 इंच नैनो वाटरड्रॉप स्क्रीन

प्रोसेसर ऑक्टाकोर 2 जीएचजेड, क्वॉडकोर+ 1.8जीएचजेड क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 665

स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB और 4GB+128GB

कैमरा क्वालिटी

16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 48 + 8 + 2 + 2 एमपी क्वॉड प्राइमरी कैमरा, एलईडी फ्लैश

बैटरी 5000 एमएएच

3. Samsung Galaxy M40 सैमसंग गैलेक्सी एम 40

Samsung Galaxy M40 फोन फीचर्स के मामले में काफी रिच है. इसकी कीमत 19,990 रुपये रखी गई है. इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है. अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3'' इंच की इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है और 32 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है. फोन वजन में काफी हल्का है और इसका वजन सिर्फ 168 ग्राम है. कस्टमर्स इसे दो कलर ऑप्शन मिडनाट ब्ल्यू और सीवाटर ब्ल्यू में खरीद सकते हैं.

डिस्प्ले 6.3'' इंच की इनफिनिटी ओ 1080x2340 पिक्सल, 409 पीपीआई, पीएलएस टीएफटी एलसीडी

प्रोसेसर ऑक्टाकोर 2 जीएचजेड, ड्यूलकोर+ 1.7 जीएचजेड, हेक्साकोर स्नैपड्रैगन 675

स्टोरेज ऑप्शन 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज

कैमरा क्वालिटी

16 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा, 32 + 8 + 5 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा, एलईडी फ्लैश

बैटरी 3500 एमएएच

4. रियलमी एक्स Realme X

स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा. रियलमी की टक्कर रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7S के हैं. फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन के रियर एंड पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी है. स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा है.

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी बिल्ट इन स्टोरेज के साथ आता है. फोन में 3765mAh की बैटरी होगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. फोन एंड्रॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन का फास्ट चार्जर 78 मिनट में इसे फुल चार्ज कर देता है.

डिस्प्ले 6.53 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले

प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर

स्टोरेज ऑप्शन 8 जीबी रैम और 128 जीबी बिल्ट इन स्टोरेज

कैमरा क्वालिटी 16 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा, 48 + 5 मेगापिक्सल ड्यूल प्राइमरी कैमरा, एलईडी फ्लैश

बैटरी 3765 एमएएच वीओओसी चार्जिंग 3.0

5. विवो एस1 Vivo S1

Vivo S1 की कीमत 24,500 रुपये है और ये दो कलर ऑप्शन में आता है जिसमें ब्लू और पीच पिंक शामिल है. फोन के फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें हिलियो P70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप, पॉप अप सेल्फी कैमरा, फुल HD+ डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है.

फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन गूगल के एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जो कंपनी के खुद के फनटच ओएस 9.0 स्किन ऑन टॉप के साथ काम करता है. फोन की बैटरी 3940mAh है. सिक्योरिटी के मामले में फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकॉग्निशन कैपेबिलिटी दिया गया है.

कैमरे के मामले में फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है तो वहीं 5 मेगापिक्सल का सेंसर भी शामिल है. फ्रंट के मामले में 25 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है.

डिस्प्ले फुल HD+ डिस्प्ले

6.38 इंच, 1080x2340 पिक्सल, 4.4 पीपीआई सुपर अमोल्ड

प्रोसेसर

ऑक्टाकोर 2 जीएचजेड, ड्यूलकोर+ 2 जीएचजेड हेक्सा कोर, मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर पी65

कैमरा क्वालिटी

32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 16 + 8 + 2 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप, पॉप अप सेल्फी कैमरा.,एलईडी फ्लैश

बैटरी 4500 एमएएच फॉस्ट चार्जिंग

ये हैं व्हाट्सएप के स्मार्ट ट्रिक्स, जो देते हैं चैटिंग का बेहतरीन एक्सपीरिएंस

Realme X2 को खरीदने का है अच्छा मौका, इसमें मिलेगा 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget