एक्सप्लोरर

नए S-Pen, 512GB स्टोरेज के साथ सैमसंग ने लॉन्च किया मोस्ट अवेटेड Galaxy Note 9, यहां जानिए क्या है इसबार खास

नोट 9 में इस बार सैमसंग ने लगभग हर फीचर्स में बदलाव किए हैं. बड़ी स्क्रीन, ज्यादा बैटरी और इसकी इंटरनट स्टोरेज इसको बाजार में मौजूद सभी फ्लैगशिप फोन से बेहतर बनाती है. इस बार नोट डिवाइस के साथ आने वाला S पेन भी पिछले के मुताबिक ज्यादा भारी और ज्यादा बैटरी के साथ आता है.

नई दिल्ली: सैमसंग के अपनी फ्लैगशिप सीरीज नोट का नौवां स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च कर दिया है. इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए कंपनी के फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 9 उतारा था लेकिन इस फोन ने बाजार में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. ऐसे में सैमसंग को नोट 9 से खासी उम्मीद है.

गैलेक्सी नोट 9 में इस बार सैमसंग ने लगभग हर फीचर्स में बदलाव किए हैं. बड़ी स्क्रीन, ज्यादा बैटरी और इसकी इंटरनट स्टोरेज इसको बाजार में मौजूद सभी फ्लैगशिप फोन से बेहतर बनाती है. इस बार नोट डिवाइस के साथ आने वाला S पेन भी पिछले के मुताबिक ज्यादा भारी और ज्यादा बैटरी के साथ आता है. जो लोग अपने स्मार्टफोन को कंप्यूटर से जोड़ते हैं उनके लिए डॉक की झंझट खत्म कर सैमसंग ने DeX सॉफ्टवेयर लेकर आया है. जिसकी मदद से बिना डॉक फोन लैपटॉप या कंप्यूटर से जुड़ सकेंगे.

नए S-Pen, 512GB स्टोरेज के साथ सैमसंग ने लॉन्च किया मोस्ट अवेटेड Galaxy Note 9, यहां जानिए क्या है इसबार खास

कीमत और वेरिएंट नोट 9 को दो वेकिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा. इसका 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम मॉडल 999 डॉलर ( लगभग 68756 रुपये) और टॉप वेरिएंट 512 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ आएगा. इसकी कीमत 1,250 डॉलर ( लगभग 86031 रुपये ) रखी गई है. इसकी प्री ऑर्डर अमेरिकी बाजारों में 10 अगस्त से किए जा सकेंगे और बिक्री 24 अगस्त से शुरु होगी.

भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसका अब तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है लेकिन सोर्स की मानें तो ये भारत में 65000 से 70000 रुपये की कीमत के बीच हो सकती है.

डिस्प्ले-बॉडी और प्रोसेसर

ये स्मार्टफोन 6.4 इँच की स्क्रीन के साथ आता है जिसमें सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है जो क्वार्ड HD+ 2960x1440 पिक्सल के साथ आता है. इसका एल्युमिनियम फ्रेम पुराने नोट 5 की याद दिलाया है. लुक में ये अपने पुराने वेरिएंट जैसा ही दिखता है. स्मार्टफोन में में 2.7 GHz ऑक्टा-कोर Snapdragon 845 प्रोसेसर दिया गया है लेकिन भारत में इसका एक्सीनॉस 9810 चिप वर्जन उतारे जाने की उम्मीद है.

कैमरा सैमसंग नोट 9 का कैमरा डुअल लेंस के साथ आता है. इसबार कंपनी ने 12मेगापिक्सल के दो लेंस रियर कैमरा के तौर पर दिया है जो f/1.5 और f/2.4 के अपर्चर के साथ आता है. ये लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है. कंपनी ने सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेजलीजेंस के जरिए कैमरा बेहतर बनाया है. वहीं फ्रंट फेसिंग कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है. कैमरे में मैनुअल और ऑटो मोड दिए गए हैं जिन्हें यूजर अपनी सहूलियत के मुताबिक चुन सकता है.

बैटरी और कनेक्टिविटी नोट 9 4000mAh की बैटरी के साथ आता है. फोन IP68 सर्टिफायड है जिसका मतलब है कि ये वाटर रेसिस्टेंट होगा. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें फेस रेकॉग्निशन, फिंगरप्रिंट बायोमैट्रिक सेक्योरिटी के साथ आता है. इसके अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए है.

सैमसंग DeX नोट 9 में कंपनी ने DeX सॉफ्टवेयर दिया है. इसकी मदद से कोई भी एक्सटर्नल स्क्रीन को प्लग-इन करके अपने फोन को बड़े स्क्रीन में तब्दील किया जा सकता है. इससे पहले ऐसा करने के लिए डॉक की जरुरत होती थी. इसकी मदद से नोट 9 को एक पोर्टेबल कम्यूटर की तरह काम करता है. खास बात ये है कि अगर आप इस फोन को बड़ी स्क्रीन से जोड़ते हैं तो उस दौरान आप फोन कॉल और मैसेज भी कर सकते हैं ये आपकी प्रजेंटेशन या अन्य काम में बाधा नहीं डालता.

नया S-Pen ये पहलीबार है जब सैमसंग ने S-Pen के हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव किया है. गैलेक्सी नोट 9 में S-Pen लो-पावर ब्लूटूथ सपोर्ट करता है जो S-Pen को कैमरा के लिए रिमोट शटर के रुप में बदल देता है. अहर आप ग्रुप फोटो लेते हैं तो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. नोट 9 के साथ आने वाला ये पेन बैटरी वो होने पर नोटिफाई करता है और महज 40 सेकेंड में इसे फुल चार्ज किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात का समय, खराब मौसम और 2 आतंकी ढेर, उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
रात का समय, खराब मौसम और 2 आतंकी ढेर, उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, क्या कहा?
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, क्या कहा?
'सभी मंत्री दिल्ली में रहें', आया आदेश, क्या कैबिनेट का होने वाला है विस्तार?
'सभी मंत्री दिल्ली में रहें', आया आदेश, क्या कैबिनेट का होने वाला है विस्तार?
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रात का समय, खराब मौसम और 2 आतंकी ढेर, उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
रात का समय, खराब मौसम और 2 आतंकी ढेर, उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, क्या कहा?
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, क्या कहा?
'सभी मंत्री दिल्ली में रहें', आया आदेश, क्या कैबिनेट का होने वाला है विस्तार?
'सभी मंत्री दिल्ली में रहें', आया आदेश, क्या कैबिनेट का होने वाला है विस्तार?
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
PM मोदी को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, क्या आपने सुना ये सॉन्ग?
PM मोदी को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, क्या आपने सुना ये सॉन्ग?
DUSU चुनाव: टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
DUSU चुनाव से पहले बवाल! टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
Embed widget