एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy F22 Sale: 6000mAh की बैटरी और 48 MP कैमरे वाले फोन की पहली सेल आज, मिल रहा इतना डिस्काउंट

Samsung Galaxy F22 की पहली सेल आज आयोजित की जा रही है. आप इसे दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. फोन की शुरुआती कीमत 12, 999 रुपये है.

टेक कंपनी Samsung ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F22 को भारत में लॉन्च किया था. वहीं इस मिड रेंज फोन को आज पहली बार खरीदने का मौका मिल रहा है. इस फोन की पहली सेल दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी. आप इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकेंगे. फोन में 6000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ-साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. आइए जानते हैं फोन की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस.

ये हैं कीमत और ऑफर्स 
Samsung Galaxy F22 के 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये तय की गई है. वहीं फोन के 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की प्राइस 14,499 रुपये तय की गई है. फोन को एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए खरीदने पर दस फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही फोन पर 13,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी अवेलेबल है. फोन को डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया गया है.
 
स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन में 6.4 इंच का HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 700x1600 पिक्सल है. फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड One UI 3.1 पर काम करता है. ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 प्रोसेसर से लैस हो सकता है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. 

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F22 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. 

बैटरी और कनेक्टिविटी
पावर के लिए फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. 

ये भी पढ़ें

अगर जल्दी खत्म हो जाती है आपके फोन की बैटरी, तो इन तरीकों से बढ़ाएं बैटरी लाइफ

बारिश और कड़कती बिजली के दौरान सेल्फी लेने से जा सकती है आपकी जान, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget