एक्सप्लोरर

बारिश और कड़कती बिजली के दौरान सेल्फी लेने से जा सकती है आपकी जान, जानिए वजह

आजकल बच्चें हो या बूढ़ें स्मार्टफोन सभी की पसंद बनता जा रहा है. लेकिन एक्साइटमेंट में वो इससे जुड़ी कई जरूरी बातों और सावधानियों को बरतना भूल जाते हैं. जिससे कई लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं.

आजकल स्मार्टफोन ने लोगों की जिंदगी को बहुत ही आसान बना दिया है. एक फोन से उनके कई काम एकसाथ निपट जाते हैं. आज के दौर में ये लोगों की पसंद और जरूरत दोनों बन चुका है. कई लोग इससे अपने जरूरी काम करते हैं तो कोई इसके कैमरे से फोटो खींचना पसंद करता है. फोन से सेल्फी लेना भी आजकल एक ट्रेंड बना हुआ है. लेकिन सेल्फी लेने के चक्कर में कई लोग अपनी जान भी गंवा देते हैं.

बारिश में सेल्फी लेना हो सकता है खतरनाक

क्या आप जानते हैं कि बारिश और कड़कती बिजली में सेल्फी लेने से भी आप अपनी जान से हाथ गंवा सकते हैं. दरअसल मोबाइल ब्लास्ट का एक कारण आकाशीय बिजली भी होती है. बारिश और बिजली की चमक स्मार्टफोन को बम की तरह ही खतरनाक और विस्फोटक बना देती है. दरअसल मोबाइल की इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड आकाशीय बिजली को अपनी और आकर्षित कर लेती है.जिससे बिजली गिरने का खतरा बढ़ जाता है.

फोन की तरंगे बिजली को करती है आकर्षित

एक्सपर्ट के अनुसार जब बारिश हो रही हो या बिजली कड़क रही हो तो उस अगर आप किसी खुली जगह पर फोन का यूज कर रहे हैं या उससे सेल्फी ले रहे हैं तो उस वक्त बिजली गिरने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि इस दौरान फोन अगर बंद भी है तो भी ये खतरा बना रहता है. क्योंकि फोन में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें होती है जो बिजली को अपनी ओर आकर्षित करती है.

जयपुर में सेल्फी लेते हुए लोगों पर गिरी बिजली

हाल ही में जयपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि तेज बारिश के बीच रविवार को आमेर महल में बने वॉच टावर पर बिजली गिर गई थी. जिससे वहां मौजदू 35 से ज्यादा टूरिस्ट इसकी चपेट में आ गए. खबरों की मानें तो तेज बारिश में भी ये सभी लोग फोन से सेल्फी ले रही थे. तभी अचानक उनपर बिजली गिर गई. कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें-

क्या आपके बच्चे हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं? इन खतरों से रहें सावधान

अगर आपके Smartphone की बैटरी जल्दी हो रही है डाउन, तो हो सकता है हैकिंग का खतरा, जानिए कैसे करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget