एक्सप्लोरर

अगर जल्दी खत्म हो जाती है आपके फोन की बैटरी, तो इन तरीकों से बढ़ाएं बैटरी लाइफ

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी ज्यादा वक्त तक चले तो यहां जानिए बैटरी को सुरक्षित रखने के कुछ आसान तरीके.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे ज्यादा यूज स्मार्टफोन का होता है. इससे आप अपने ऑफिस की जरूरी कॉल के अलावा दोस्तों, रिश्तेदारों से बात करते हैं. इसके साथ ही फोन आपके मनोरंजन के लिए सबसे आसान तरीका है. यही वजह है कि आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है. अगर आपको बार-बार अपना फोन चार्ज करना पड़ता है. कई बार तो घंटों फोन चार्ज करने के बाद भी उसकी बैटरी ज्यादा नहीं चलती. तो आज इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिससे आपके फोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी.

1. कम बैटरी होने पर तुरंत चार्ज करें - कई बार हम फोन की चार्जिंग को लेकर लापरवाही बरतते हैं. फोन जब तक खुद स्विच ऑफ न हो जाए हम चार्ज नहीं करते. लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करने से फोन की बैटरी पर बहुत असर पड़ता है. अगर आपको अपने फोन की बैटरी को ठीक बनाए रखना है तो हमेशा 20 फीसदी बैटरी बचने पर ही फोन चार्जिंग में लगा देना चाहिए. बैटरी को बिना डाउन हुए ही चार्ज करने पर आप दुष्प्रभाव से बच सकते हैं. इसके लिए आप हो सके तो अपने साथ एक अच्छे पावरबैंक का इस्तेमाल करें. जरुरत पड़ने पर तुरंत फोन को चार्जिंग में लगाए.

2. ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें - फोन की बैटरी को खराब होने से बचाना है और लंबे समय तक चलाना है तो हमेशा अपने स्मार्टफोन को ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें. अगर आप किसी दूसरे या लोकल चार्जर से फोन चार्ज करते हैं तो इससे आपके फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. लगातार ऐसा करने से आपके फोन की बैटरी खराब भी हो सकती है. इसलिए फोन से साथ आने वाले चार्जर का ही उपयोग करें.

3. चार्जिंग से पहले फोन से कवर हटा दें - फोन को डेमेज होने से बचाने के लिए हम सभी कवर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कवर लगाकर फोन चार्ज करने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है. कई बार चार्जिंग पिन ठीक से नहीं लग पाती तो फोन चार्ज नहीं हो पाता. इसलिए फोन को एक बार में फुल चार्ज करने की कोशिश करें. चार्जिंग के दौरान कवर हटाकर ही चार्ज करें.

4. फास्ट चार्जिंग एप्स का इस्तेमाल न करें - कई बार हम फोन की बैटरी को बचाने के लिए ऐसे फास्ट चार्जिंग एप्स डाउनलोड कर लेते हैं. जो फोन में लगातार चलते रहते हैं. इससे आपका भले ही जल्दी चार्ज हो जाता हो लेकिन बैटरी जल्दी ही खत्म हो जाती है. बैटरी बचाने वाली इन थर्ड पार्टी एप का बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है.

5. फोन को रात भर चार्जिंग में न लगाएं - कई बार हम रात को सोते वक्त अपना फोन चार्जिंग में लगा देते हैं और फोन रात भर चार्ज होता रहता है. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी पर असर पड़ता है और फोन की बैटरी जल्दी खराब भी हो सकती है. इसलिए अपने फोन को ज्यादा देर तक चार्जिंग में न लगाएं.

ये भी पढ़ें-

क्या आपके बच्चे हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं? इन खतरों से रहें सावधान

अगर आपके Smartphone की बैटरी जल्दी हो रही है डाउन, तो हो सकता है हैकिंग का खतरा, जानिए कैसे करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget