एक्सप्लोरर

Jio के ऑफर के साथ खरीदें Nokia 1, 3299 रुपये में पा सकेंगे एंड्रॉयड गो वाला ये स्मार्टफोन

नोकिया 1 की कीमत भारत में 5,499 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टफोन पर 2200 रुपये का कैशबैक का फायदा उठाकर इसे 3299 रुपये तक की कम कीमत में पा सकते हैं.

नई दिल्लीः HMD ग्लोबल ने भारत में नोकिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 1 भारत में लॉन्च कर दिया है. एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) वाला ये स्मार्टफोन भारत में नोकिया 1 की कीमत भारत में 5,499 रुपये रखी गई है. ये पूरे देश में स्मार्टफोन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. इस स्मार्टफोन पर 2200 रुपये का कैशबैक का फायदा उठाकर इसे 3299 रुपये तक की कम कीमत में पा सकते हैं. 2200 रुपये का कैशबैक और 60 जीबी फ्री डेटा रिलायंस जियो ने नोकिया फोन्स पर 2200 रुपये का ऐलान पहले ही किया है. जियो के प्राइम मेंबर नोकिया 1 पर 2200 रुपये का कैशबैक पा सकेंगे. ये कैशबैक 50 रुपये के कुल 44 कूपन के रुप में मिलेगा. ये कूपन MyJio एप में मिलेगा जिसे यूजर्स रिचार्ज के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे. खास बात है कि ये ऑफर पान के लिए नोकिया 1 स्मार्टफोन 31 मार्च तक खरीदना होगा. कैशबैक के साथ ही नोकिया 1 खरीदने वालों को जियो की ओर से 60 जीबी डेटा दिया जा रहा है. हर रिचार्ज पर यूजर को 10 जीबी डेटा एडिशनल दिया जाएगा और इस तर कुल 6 रिचार्ज पर 10 जीबी एडिशनल डेटा पाया जा सकेगा. ये फ्री डेटा 30 जून 2018 तक किए गए रिचार्ज पर पाया जा सकेगा. नोकिया 1 के स्पेसिफिकेशन नोकिया 1 में 4.5 इंच का डिस्प्ले 216 पीपीआई के साथ दिया गया है. स्मार्टफोन की बॉडी को डिजाइन करने के लिए पॉली कार्बोनेट का इस्तेमाल किया है जो कि फोन को पकड़ने के लिए अच्छी ग्रिप भी देती है. एंड्रायड गो के लिए ही स्मार्टफोन में केवल 1GB रैम दी गई है. स्मार्टफोन में मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. ये प्रोपेसर कम कीमत के स्मार्टफोन्स में ही इस्तेमाल किया जाता है. स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश लाइट के साथ दिया है, जबकि सेल्फी लेने के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2150mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन में वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी के विकल्प दिए गए हैं. भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 5 हजार रुपये हो सकती है. हालांकि भारत में इस स्मार्टफोन के उपलब्ध होने की तारीख अभी सामने नहीं आई है. क्या है एंड्रायड गो? एंड्रायड गो गूगल के मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड ओरियो का लाइट वर्जन है. एंड्रायड गो को कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया गया है. एंड्रायड गो स्मार्टफोन के लिए गूगल प्ले स्टोर पर फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसी एप के स्पेशल (गो वर्जन) वर्जन यूजर्स को दिए जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget