एक्सप्लोरर

Realme Launch Event: सस्ते स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने लॉन्च किया फिटनेस ट्रैकर बैंड, जानें सभी की कीमत और फीचर्स

Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i की पहली सेल सात अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. वहीं फिटनेस बैंड को आप 27 सितंबर को खरीद सकते हैं. जानिए इनकी कीमत के बारे में.

Realme ने कल अपना लॉन्च इवेंट आयोजित किया, जिसमें कंपनी ने सस्ते स्मार्टफोन्स के साथ-साथ रियलमी बैंड और 32 इंच का स्मार्ट टीवी भी लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन सीरीज  की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है. ये फोन दो-दो वेरिएंट के साथ पेश किए गए हैं. इनमें मीडियाटेक हीलीयो G85 प्रोसेसर का यूज किया गया है. वहीं कंपनी ने रियलमी बैंड की कीमत 2,999 रुपये तय की गई है. आइए जानते हैं इनकी कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ. 

ये है कीमत 
Realme Narzo 50A स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है. वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 12,499 रुपये तय की गई है. इसके अलावा Realme Narzo 50i स्मार्टफोन के 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 7,499 रुपये रखी गई है,  जबकि 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 8,999 रुपये है. इन दोनों स्मार्टफोन की पहली सेल सात अक्टूबर को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी. साथ ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं. 

Realme Narzo 50i
Realme Narzo 50i स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. फोन मीडियाटेक हीलीयो G85 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 4GB रैम 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. ये फोन मिंट ग्रीन और कॉर्बन ब्लैक कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है.

कैमरा
Realme Narzo 50i स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. वहीं दूसरा 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

दमदार है बैटरी
पावर के लिए Realme Narzo 50i स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसकी बैटरी 43 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.  
 
Realme Narzo 50A के स्पेसिफिकेशंस
Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. फोन मीडियाटेक हीलीयो G85 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 4GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा
Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. वहीं दूसरा 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

दमदार है बैटरी
पावर के लिए Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.  कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है, जिसमें Oxygen Blue और Oxygen Green शामिल हैं. 

Realme Band 
Realme के  फिटनेस ट्रैकर में 1.4 इंच का टचस्क्रीन दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 167x320 पिक्सल है. रियलमी बैंड 2 में 50 से ज्यादा पर्सनलाइज्ड डायल फेसेस दिए गए हैं. रियलमी बैंड 2 की खासियत ये है कि ये 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है. रियलमी बड्स एयर और घरेलू डिवाइस जैसे कनेक्टेड डिवाइसेज को कंट्रोल कर सकता है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.1 की सुविधा दी गई है. यह बैंड 204mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है. दावा है कि यह 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है. इसे आप 2,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं. इसकी पहली सेल 27 सिंतबर को है.

ये भी पढ़ें

Smartwatch With SpO2 Sensor: SpO2 सेंसर वाली बेहतरीन Smartwatch, बजट में आसानी से हो जाएंगी फिट

Apple iOS 15 में सबसे शानदार है लाइव टेक्स्ट का फीचर, यहां जानिए कैसे काम करता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget