एक्सप्लोरर

Apple iOS 15 में सबसे शानदार है लाइव टेक्स्ट का फीचर, यहां जानिए कैसे काम करता है

iOS 15 Apple ने अपने यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया है. कंपनी ने इस बार अपने यूजर्स को बहुत से खास फीचर्स दिए है. इन फीचर्स में सबसे खास फीचर लाइव टेक्स्ट का है.

Apple ने iOS 15 रिलिज कर दिया है. इस बार कंपनी ने काफी नए फीचर्स अपने यूजर्स को दिए हैं. Apple यूजर्स अपने मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर iOS 15 अपडेट कर सकते हैं. अब नॉन Apple यूजर्स भी FaceTime पर किसी भी मीटिंग में जुड़ सकते हैं. इसके लिए Apple यूजर्स को FaceTime एप को ओपन करना है. यहां आपको क्रिएट लिंक का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपको शेयर का ऑप्शन मिलेगा. खास बात ये है कि इस लिंक पर क्लिक करके एंड्रॉयड यूजर्स भी जुड़ सकते हैं. इसके अलावा अगर आप किसी Apple यूजर से नॉर्मल फेस FaceTime कॉल पर बात करते हैं तो पोटरेट मोड का ऑप्शन भी दिखाई देगा. जिससे आपके बैकग्राउंड की चीजें ब्लर हो जाएंगी.

FaceTime में हुआ है अपडेट

वहीं FaceTime कॉल के दौरान आप अगर स्वाइप डाउन करते हैं तो आपको माइक मोड का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे. स्टैंडर्ड, वॉइस आइसोलेशन और वाइड स्पेक्ट्रम. अगर आप वॉइस आइसोलेशन मोड को ऑन कर देते हैं तो जिस व्यक्ति से आप बात कर रहे हैं उसको सिर्फ आपकी आवाज ही सुनाई देगी यानी इस मोड के जरिए आस-पास की आवाज़ें काफी हद तक आपको कॉलिंग के दौरान डिस्टर्ब नहीं करेंगी. वहीं अगर आप वाइड स्पेक्ट्रम मोड को ऑन करेंगे तो कॉलिंग के दौरान सारी आवाज़ें सुनाई देंगी.

लाइव टेक्स्ट का फीचर हुआ एड

जब भी आईफोन यूजर अपना कैमरा ऑन करेंगे तो वही किसी भी टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं. इसको उदाहरण के ज़रिए समझिए. मान लीजिए किसी पोस्टर पर कुछ लिखा है अब आप कैमरा ऑन करके पोस्टर पर लेकर जाएंगे तो राइट साइड नीचे की ओर आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा. यहाँ पर क्लिक करके आप पोस्टर के टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं. ये iOS 15 का सबसे बेहतरीन फीचर है.

सफारी ब्राउजर के लुक में हुआ बदलाव

जब आप  iOS 15 अपडेट करने के बाद सफारी ब्राउजर पर जाएंगे तो आपको सर्च बार का ऑप्शन ऊपर की जगह नीचे की ओर दिखाई देगा. अगर आपको सर्च बार का ऑप्शन वापस ऊपर की ओर करना है तो आप सेटिंग्स के अंदर जाकर सिंगल टैब के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे बदल सकते हैं. वहीं सफारी ब्राउजर में ही आप एक टैब से दूसरे टैब पर स्विच भी आसानी से अब कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन summary का आया फीचर

जब आप अपने आईफोन की नोटिफिकेशन सेटिंग्स में जाएंगे तो आपको यहां अब scheduled summary का ऑप्शन दिखाई देगा.जिसकी मदद से अपनी Apps के नोटिफिकेशन का टाइम सेट कर सकते हैं. यानी जब आप काम कर रहें है और आपको नोटिफिकेशन उस टाइम पर नहीं चाहिए तो आप अपने अनुसार टाइम सेट करके नोटिफिकेशन प्राप्त सकते हैं.

डू नॉट डिस्टर्ब का नाम चेंज आया फोकस फीचर

स्वाइप डाउन करने के बाद आपको फोकस का फीचर नजर आएगा. फोकस के अंदर कॉफी ऑप्शन दिए गए हैं. मान लीजिए अगर आप वर्क मोड ऑन करते हैं तो आप अपने सारे नोटिफिकेशन को साइलेंट कर सकते हैं.

WhatsApp इसलिए बंद करने जा रहा अपना ये पॉपुलर फीचर, जानिए क्या रही वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपका Smart TV, Camera और Fridge इंटरनेट पर हैं? कहीं कोई आपको चुपके से देख तो नहीं रहा?
आपका Smart TV, Camera और Fridge इंटरनेट पर हैं? कहीं कोई आपको चुपके से देख तो नहीं रहा?
क्या है Abhigyan App? जानिए कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल और क्या हैं इसके फायदे
क्या है Abhigyan App? जानिए कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल और क्या हैं इसके फायदे
80% तक खराब हो चुकी iPhone की बैटरी? बेचने से पहले जान लें कितनी होगी फोन की Resale Value
80% तक खराब हो चुकी iPhone की बैटरी? बेचने से पहले जान लें कितनी होगी फोन की Resale Value
Open AI Revenue Model: ChatGPT से कितना कमाता है OpenAI, एक सवाल पूछने पर कितनी होती है इनकम?
ChatGPT से कितना कमाता है OpenAI, एक सवाल पूछने पर कितनी होती है इनकम?

वीडियोज

BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Ram Mandir Donation Scam | Chanda Chori | Sandeep Chaudhary: रामलला के खजाने पर किसने मारी सेंध?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री
अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
International Yoga Day 2026: 'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
Viral Video : ये तो अत्याचार है... वीडियो देखकर टूट जाएगा समोसा लवर्स का दिल, तलने के बजाय पेंट किया जा रहा
ये तो अत्याचार है... वीडियो देखकर टूट जाएगा समोसा लवर्स का दिल, तलने के बजाय पेंट किया जा रहा
Father's Day 2026: कहीं 5 दिसंबर तो कहीं सितंबर, दुनियाभर में इन अनोखे तरीकों से मनाते हैं फादर्स डे
कहीं 5 दिसंबर तो कहीं सितंबर, दुनियाभर में इन अनोखे तरीकों से मनाते हैं फादर्स डे
Embed widget