एक्सप्लोरर

Realme 3 Pro vs Xiaomi Redmi Note 7 Pro: दोनों में कौन बेहतर

दोनों फोन का डिजाइन ग्रेडिएंट फिनिश है. दोनों फोन डिजाइन के मामले में एक जैसे दिखते हैं. रेडमी नोट 7 प्रो में लंबा डिस्प्ले कम बेजेल्स के साथ मिलता है तो वहीं वॉटर ड्रॉप नॉच भी.

नई दिल्ली: शाओमी फिलहाल भारतीय स्मार्टफोन मार्केट का किंग है जहां अब रियलमी की नजरें उस किंग के मुकुट पर है. रियलमी ने कल भारत में रियलमी 3 प्रो को लॉन्च किया. डिवाइस रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन के साथ टक्कर में है. दोनों डिवाइस में यूजर्स को काफी शानदार स्पेक्स मिलते है. रेडमी नोट 7 प्रो और रियलमी 3 प्रो की शुरूआती कीमत 13,999 रुपये है जहां यूजर्स को बेस वेरिएंट मिलता है. तो चलिए नजर डालते हैं कि दोनों डिवाइस में से कौन बेहतर है.

डिजाइन और डिस्प्ले

दोनों फोन का डिजाइन ग्रेडिएंट फिनिश है. दोनों फोन डिजाइन के मामले में एक जैसे दिखते हैं. रेडमी नोट 7 प्रो में लंबा डिस्प्ले कम बेजेल्स के साथ मिलता है तो वहीं वॉटर ड्रॉप नॉच भी. वहीं शाओमी में ये फीचर डॉट नॉच है.

रियलमी 3 प्रो में ड्यूड्रॉप नॉच है जो पतले बेजेल्स के साथ आता है. जबकि पीछे कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है. डिस्प्ले की अगर बात करें तो दोनों में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. रेडमी नोट 7 प्रो में 2.5D कर्व्ड एड्ज कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है तो वहीं रियलमी 3 प्रो में भी यही है. दोनों पैनल फुल HD+ रेजॉल्यूशन सपोर्ट करते हैं.

स्पेक्स

रियलमी 3 प्रो में 10nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC है जो ऑक्टा कोर CPU 2.2 GHz और एड्रिनों 616 जीपीयू के साथ आता है. रेडमी नोट 7 प्रो में 11nm स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट लगा हुआ है.

दोनों चिपसेट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज दिया गया है. वहीं यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसे 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं. रेडमी नोट 7 प्रो में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है. रियलमी 3 प्रो में 4045mAh की बैटरी दी घई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. रेडमी स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट तो वहीं रियलमी 3 प्रो डेटेड माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है.

कैमरा

नोट 7 प्रो में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है तो वहीं 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर. जबकि रियलमी में 16 मेगापिकस्ल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं एक यूजर 4k रेजॉल्यूशन पर वीडियो शूट कर सकता है.

कीमत

रियलमी 3 प्रो की कीमत 13,999 रुपये जहां 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है तो वहीं दूसरा वेरिएंट यानी की 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, 'यह साफ है कि युवा...'
DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, 'यह साफ है कि युवा...'
डूसू चुनाव रिजल्ट: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास जीते, NSUI के विजय शंकर को हराया
डूसू चुनाव रिजल्ट: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास जीते, NSUI के विजय शंकर को हराया
3 दिन बाद टीम इंडिया का अगला मैच, इस टीम के खिलाफ पहली बार होगी भिड़ंत
3 दिन बाद टीम इंडिया का अगला मैच, इस टीम के खिलाफ पहली बार होगी भिड़ंत
2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, 'विश्वनाथ एंड संस' बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, 'विश्वनाथ एंड संस' बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, 'यह साफ है कि युवा...'
DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, 'यह साफ है कि युवा...'
डूसू चुनाव रिजल्ट: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास जीते, NSUI के विजय शंकर को हराया
डूसू चुनाव रिजल्ट: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास जीते, NSUI के विजय शंकर को हराया
3 दिन बाद टीम इंडिया का अगला मैच, इस टीम के खिलाफ पहली बार होगी भिड़ंत
3 दिन बाद टीम इंडिया का अगला मैच, इस टीम के खिलाफ पहली बार होगी भिड़ंत
2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, 'विश्वनाथ एंड संस' बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, 'विश्वनाथ एंड संस' बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
'प्लास्टिक कचरा बड़ी चुनौती', PM मोदी का जलवायु परिवर्तन पर मैसेज
'प्लास्टिक कचरा बड़ी चुनौती', PM मोदी का जलवायु परिवर्तन पर मैसेज
चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और खत्म था करियर... डोभाल का वो खौफनाक किस्सा
चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और खत्म था करियर... डोभाल का वो खौफनाक किस्सा
Peepal Tree On Wall: क्या दीवार पर उग आया है पीपल? बिना नुकसान ऐसे निकालें
क्या दीवार पर उग आया है पीपल? बिना नुकसान ऐसे निकालें
Embed widget