एक्सप्लोरर

11 नवंबर को Redmi Note 9 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए मॉडल्स, इन स्मार्टफोन को दे सकते हैं कड़ी टक्कर

पुरानी लीक्स पर गौर फरमाया जाए तो Redmi Note 9 सीरीज के तीन और स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए जाएंगे. जिनमें से एक में Samsung का नया ISOCELL HM2 सेंसर दिया जाएगा, जिसकी खासियत होगी उसका 108 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन.

11 नवंबर को Redmi Note 9 सीरीज में नए मॉडल्स शामिल हो सकते हैं. इससे संबंधित कुछ जानकारी सोमवार को Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट और Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर  एक पोस्ट साझा करते हुए दी. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 सीरीज में शामिल होने वाले मॉडल्स में से हैं. गौरतलब है कि इन दोनों स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह TENAA वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था. वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि Xiaomi Redmi Note 9 सीरीज में अपने तीन नए मॉडल्स को शामिल करने जा रही है. इनमे से एक मॉडल को 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस बताया जा रहा है.

आधिकारिक घोषणा 11 नवंबर को होगी

Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट और Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर शेयर की गई पोस्ट से यह संकेत तो दे ही दिया है कि Redmi Note 9 सीरीज में किस मॉडल को शामिल किया जाने वाला है. लेकिन पोस्ट में यह भी जिक्र किया गया है कि इस बाबत आधिकारिक घोषणा 11 नवंबर को Single’s Day पर की जाएगी.  हालांकि अगर पुरानी लीक्स पर गौर फरमाया जाए तो Redmi Note 9 सीरीज के तीन और स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए जाएंगे. जिनमें से एक में Samsung का नया ISOCELL HM2 सेंसर दिया जाएगा, जिसकी खासियत होगी उसका 108 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन. नए मॉडल्स, मौजूदा मॉडल्स से थोड़े-बहुत अलग हो सकते हैं, जिसमें स्टैंडर्ड Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और रेडिमी नोट 9 प्रो मैक्स बताए जा रहे हैं. खास स्पेसिफिकेशन का भी हुआ जिक्र

बता दें कि चीन की TENAA वेबसाइट पर भी Redmi Note 9 सीरीज के नए मॉडल्स से रिलेटिड कुछ खास स्पेसिफिकेशन का जिक्र किया गया था. वहीं कयास लगाए गए कि यह जानकारी Redmi Note 9 5G की है, जिसे लेकर पहले कहा जा रहा था कि Redmi Note 9 स्टैंडर्ड एडिशन और रेडमी नोट 9 हाई एडिशन स्मार्टफोन हैं.

48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ हो सकता है लैस

Redmi Note 9 5G के TENNA वेबसाइट पर मॉडल नंबर M2007J22C के साथ लिस्ट करने की बात कही जा रही थी. वहीं लिस्टिंग पर गौर करें तो फोन 6.53 इंच के साथ फुल-एचडी+(1,0xx2,400 पिक्सल) आईपीए डिस्पले के साथ लैस हो सकता है. संभवत: इसके मीडियाटेक के डायमेंसिटी 800यू चिपसेट पर काम करने की बात भी कही जा रही है. फोन के 4 जीबी, 6 जीबी, 8 जीबी रैम और 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शंस के साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं लिस्टिंग में यह भी बात सामने आई है कि स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है. यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ लैस हो सकता है. जहां तक बैटरी की बात है तो यह 4,900mAh बताई जा रही है.

इनसे हो सकता है मुकाबला बता दें कि Redmi Note 9 के नए मॉडल्स का मुकाबला Realme 6i, Realme Narzo 10, Samsung Galaxy M21 से हो सकता है. फिलहाल इन मॉडल्स के लॉंन्च का  बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 सीरीज में शामिल होने वाले मॉडल्स में से हैं.

 ये भी पढ़ें

वाली ये स्मार्टफोन बन सकते हैं बेस्ट गिफ्ट ऑप्शंस, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

DIWALI 2020 : किसी ‘खास’ की दिवाली बनानी है सुपर स्पेशल तो ये 5 प्रोडक्ट्स बन सकते हैं बेस्ट गिफ्ट ऑप्शंस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget