एक्सप्लोरर

Nokia 8 हुआ कंपनी की वेबसाइट पर स्पॉट, कल हो सकता है लॉन्च!

नोकिया 8 स्मार्टफोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं और अब इसे नोकिया की चीनी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया.

नई दिल्लीः नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD ग्लोबल आने वाले नोकिया 8 पर इन दिनों तेजी से काम कर रही है. जल्द ही नोकिया 8 लॉन्च हो सकता है. इस स्मार्टफोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं और अब इसे नोकिया की चीनी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया.

नोकिया 8 को कंपनी की वेबसाइट पर गलती से लिस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीन शॉट छाया हुआ है. आपको बता दें कि अब तक नोकिया 8 का ऐलान नहीं किया गया है. नोकिया की वेबसाइट पर नजर आई इस तस्वीर में संकेत दिए गए हैं कि ये स्मार्टफोन कल चीनी बाजार में लॉन्च हो सकता है.

हाल ही में मशहूर टिपस्टर इवान ब्लास ने नोकिया 8 की एक तस्वीर साझा की थी. इस तस्वीर की मानें तो नोकिया 8 मेटल बॉडी के साथ आएगा. इसके बैक पर वर्टिकल डुअल कैमरा लेंस दिया गया है. ये लेंस Zeiss ब्रांड के साथ आते हैं. वहीं इसके फ्रंट लुक की बात करें तो इस पर होम बटन दिया गया है. उम्मीद है ये होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे.

क्या होगा नोकिया 8 में खास? हाल ही में HMD ग्लोबल ने Zeiss के साथ साझेदारी की थी. जिसके बाद ये अटकलें तेज हो गई थी कि आने वाले नोकिया 8 में Zeiss लेंस का इस्तेमाल हो सकता है.

इससे पहले की लीक रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया 8 क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 के साथ आ सकता है. नोकिया 8 के दो वैरिएंट आने की उम्मीद है. 5.2 और 5.5 इंच स्क्रीन के साथ इसके दो वैरिएंट आ सकते हैं. इसमें 4 जीबी या 6 जीबी रैम होगी. स्टोरेज में इस फोन का सबसे बेस वैरिएंट 128 जीबी होगा वहीं अधिकतम 256 जीबी वैरिएंट के साथ आएगा. नए नोकिया 8 में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है.

कीमत नोकिया 8 की कीमत को लेकर लीक खबरों की मानें तो इसके 5.2 इंच वाले वैरिएंट की कीमत 4000 युआन (लगभग 37,000 रुपये) और 5.5 इंच वाले वैरिएंट की कीमत 4,500 युआन (लगभग 42,000 रुपये) हो सकती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget