एक्सप्लोरर

अक्टूबर में मोबाइल यूजर्स की संख्या हुई 119.2 करोड़, जियो, बीएसएनएल के ग्राहक बढ़े

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में जियो और बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 1.08 करोड़ का इजाफा हुआ. जबकि वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल, टाटा टेलीसर्विसेस, एमटीएनएल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के उपयोक्ताओं की संख्या कुल 1.01 करोड़ घटी.

नई दिल्ली: दो जनवरी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी (ट्राई) के अनुसार अक्टूबर तक देश में मोबाइल उपयोक्ताओे की संख्या बढ़कर 119.2 करोड़ हो गई. रिलायंस जियो और बीएसएनएल जैसी कंपनियों के ही नए ग्राहकों की संख्या बढ़ी है. ट्राई के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में जियो और बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 1.08 करोड़ का इजाफा हुआ. जबकि वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल, टाटा टेलीसर्विसेस, एमटीएनएल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के उपयोक्ताओं की संख्या कुल 1.01 करोड़ घटी.

इस दौरान रिलायंस ने एक करोड़ से अधिक ग्राहकों को जोड़ा जबकि बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 3.66 लाख बढ़ी. रिपोर्ट में कहा गया है कि बीएसएनएल की वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर सेवा के उपयोक्ताओं की संख्या के आंकड़े अक्टूबर से ही आने शुरू हुए हैं और बीएसएनएल के उपयोक्ताओं की संख्या में इसे जोड़ लिया गया है. अक्टूबर में वोडाफोन आइडिया ने 73.61 लाख ग्राहकों, एयरटेल ने 18.64 लाख, टाटा टेलीसर्विसेस ने 9.25 लाख, एमटीएनएल ने 8,068 और रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 3,831 ग्राहकों को खोया. ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 119.2 करोड़ हो गई जो सितंबर में 119.14 करोड़ थी.

वहीं लैंडलाइन के उपयोक्ताओं की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर में बीएसएनएल के 85,200 फिक्स्ड लाइन ग्राहक कम हुए. वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस को 14,120, एमटीएनएल को 8,684, टाटा टेलीसर्विसेस को 3,398 और क्वैड्रेंट को 3,092 फिक्स्ड लाइन ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा. भारती एयरटेल और वोडाफोन के फिक्स्ड लाइन ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में क्रमश: 16,340 और 8,894 बढ़ी.देश में ब्रॉडबैंड की सेवा देने वाले 306 सेवाप्रदाताओं के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में तीन प्रतिशत बढ़कर 49.61 करोड़ रही जो सितंबर में 48.17 करोड़ थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत को जितना चाहिए उतना तेल देंगे', रूस का बयान सुनकर चिढ़ जाएंगे ट्रंप
'भारत को जितना चाहिए उतना तेल देंगे', रूस का बयान सुनकर चिढ़ जाएंगे ट्रंप
निशु आजाद vs स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस कहां फंसी? नई FIR से लेकर चार्जशीट तक, कदम कदम पर सवाल
निशु आजाद vs स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस कहां फंसी? नई FIR से लेकर चार्जशीट तक, कदम कदम पर सवाल
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग, सुनाई दे रहीं और आवाजें
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को जितना चाहिए उतना तेल देंगे', रूस का बयान सुनकर चिढ़ जाएंगे ट्रंप
'भारत को जितना चाहिए उतना तेल देंगे', रूस का बयान सुनकर चिढ़ जाएंगे ट्रंप
निशु आजाद vs स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस कहां फंसी? नई FIR से लेकर चार्जशीट तक, कदम कदम पर सवाल
निशु आजाद vs स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस कहां फंसी? नई FIR से लेकर चार्जशीट तक, कदम कदम पर सवाल
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग, सुनाई दे रहीं और आवाजें
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
टमाटर में दरार पड़ रही है, कहीं ये गलती तो नहीं कर दी?
टमाटर में दरार पड़ रही है, कहीं ये गलती तो नहीं कर दी?
Embed widget