एक्सप्लोरर

Jio सालगिरह: 2 साल पूरे होने पर सिर्फ 100 रुपये में कंपनी दे रही है अनलिमिटेड प्लान

इस ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड वॉयल कॉल और 42 जीबी डेटा मिलता है. प्लान की वैधता 3 महीने के लिए है. और यूजर्स इसका फायदा सिर्फ 100 रुपये में उठा सकते हैं.

नई दिल्ली: देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने दो साल पूरे कर लिए हैं. टेलीकॉम इंडस्ट्री में दो साल पूरे होने की खुशी में जियो अपने यूजर्स के लिए बेहद ही खास ऑफर लेकर आया है. इससे पहले जियो की ओर से बेहद ही खास 'जियो सेलिब्रेशन पैक' का एलान किया गया था, जिसमें यूजर्स को 11 सितंबर तक प्रतिदिन 2 GB डेटा फ्री दिया जा रहा था. लेकिन अब जियो एक और ऑफर लेकर आया है.

क्या है 100 रुपये वाला ऑफर

इस ऑफर के तहत यूजर्स को 16 जीबी का कॉम्प्लिमेंटरी डेटा दिया जा रहा है. तो वहीं जियो अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले प्लान को सिर्फ 100 रुपये में दे रहा है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड वॉयल कॉल और 42 जीबी डेटा मिलता है. प्लान की वैधता 3 महीने के लिए है. और यूजर्स इसका फायदा सिर्फ 100 रुपये में उठा सकते हैं. सबसे ज्यादा बिकने वाला प्लान 399 रुपये रुपये है जहां 100 रुपये का डिस्काउंट मिलने के बाद प्लान 299 रुपये का हो जाता है. यूजर्स को 100 रुपये का कैशबैक प्रीपेड यूजर्स को मिलेगा जहां वो इस वाउचर का इस्तेमाल माय जियो एप के जरिए कर सकते हैं. वहीं बचे हुए 50 रुपये वाले वाउचर को फोन पे के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है. ये एक लिमिटेड ऑफर है जो 12 सितंबर 2018 से लेकर 21 सितंबर 2018 तक चलेगा.

Jio सालगिरह: 2 साल पूरे होने पर सिर्फ 100 रुपये में कंपनी दे रही है अनलिमिटेड प्लान

आज है जियो फोन 2 की चौथी सेल

जियो फोन 2 खरीदने का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है. रिलायंस आज जियो फोन 2 की चौथी फ्लैश सेल का आयोजन करेगा. सेल का आयोजन jio.com पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा. रिलायंस ने जियो फोन की कीमत 2,999 रुपये तय की है. इससे पहले 16 अगस्त को जियो फोन 2 की पहली फ्लैश सेल और उसके बाद दूसरी और तीसरी सेल का आयोजन किया जा चुका है.

कंपनी ने दावा किया था कि जियो फोन 2 में जल्द ही फेसबुक, यूट्यूब और गूगल मेप जैसे सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी. वहीं इस फोन में व्हाट्सएप की भी सुविधा आ गई है. जियो अपने यूजर्स को फ्री कॉलिंग, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो चैट की सर्विस मुहैया करवाता है. फोन का स्पेसिफिकेशन जियो फोन 2 फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आता है. नया जियो फोन 2 ड्यूल सिम सपॉर्ट करता है. इसमें 2.4 इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले है. फोन काई ओएस पर चलेगा. फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है. फोन में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है. तो वहीं फोन में एक लाउड मोनो स्पीकर मिलेगा.

कैमरे की अगर बात करें तो फोन में में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है. तो वहीं स्टोरेज के मामले में फोन को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, वाई-फाई, जीपीएस, एफएम, एनएफसी, VoLTE और VoWiFi जैसे फीचर्स मौजूद हैं. साथ ही इसमें लाउड मोनो स्पीकर दिया गया है. यह फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget