एक्सप्लोरर

30, 40, 50 या 100? घर के लिए कितने Mbps वाला इंटरनेट प्लान रहेगा बेस्ट, जानिए

घरों में हम सभी को इंटरनेट मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी आदि के लिए चाहिए होता है. अगर आप भी इन सभी गैजेट्स को ध्यान में रखकर इंटरनेट प्लान लेने की सोच रहे हैं तो ये विकल्प बेहतर हो सकता है.

कई लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर उन्हें कितने एमबीपीएस वाला प्लान अपने घर के लिए चुनना चाहिए? फिर चाहे एयर फाइबर प्लान हो या नार्मल फाइबर इंटरनेट प्लान. दोनों को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहता है और वह गलत डिसीजन ले लेते हैं. आइए, जानते हैं कि आपके घर के लिए कौन-सा प्लान बेस्ट है.

सबसे जरूरी बात ये है कि आपके लिए बेस्ट क्या है ये आपकी जरूर तय करती है. हालांकि घरों में हम सभी को इंटरनेट मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी आदि के लिए चाहिए होता है. अगर आप भी इन सभी गैजेट्स को ध्यान में रखकर इंटरनेट प्लान लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए 10 से 30 एमबीपीएस वाला फाइबर प्लान और एयर फाइबर का 30 एमबीपीएस वाला प्लान बेस्ट रहेगा. व्यक्तिगत तौर पर मेरे घर पर जियो फाइबर लगा हुआ है.

मेरा मौजूदा प्लान 30 एमबीपीएस वाला है और मैं आराम से कंप्यूटर, चार से पांच मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी आदि को इस प्लान में आसानी से चला लेता हूं. ऐसे में आप भी 30 या 10 एमबीपीएस वाला प्लान (यूसेज को देखते हुए) ले सकते हैं क्योंकि इसमें भी आपको बढ़िया डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिल जाएगी. साथ ही इस प्लान का फायदा ये है कि इससे आपकी पॉकेट पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा और बजट भी स्टेबल रहेगा. 10 या 30 एमबीपीएस वाला प्लान आपको 500 रुपये से कम में मिल जाएगा.  

सर्विस प्रोवाइडर कोई भी हो सभी में इंटरनेट स्पीड इन दिनों अच्छी रहती है. अगर आपको निजी काम की वजह से ज्यादा इंटरनेट स्पीड की जरूरत है, जैसे मान लीजिए आपके घर में स्टूडियो हो या कई सारे कंप्यूटर पर काम होता हो तो उस स्थिति में आप 30 या 50 एमबीपीएस या अपनी सुविधा के अनुसार 100 एमबीपीएस वाला प्लान ले सकते हैं. लेकिन एक नॉर्मल परिवार के लिए 10 या 30 एमबीपीएस वाला प्लान बढ़िया है और उसमें आपके सभी गैजेट्स आसानी से चल जाएंगे. मैं व्यक्तिगत तौर पर 30 एमबीपीएस वाला प्लान पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से यूज कर रहा हूं और मुझे कनेक्टिविटी की दिक्कत अभी तक नहीं आई है. अगर कभी आई भी है तो उसकी वजह इंटरनेट स्पीड नहीं बल्कि राउटर या फाइबर लाइन की कोई समस्या रही है.

ऐसे चेक कीजिए इंटरनेट स्पीड

अपनी इंटरनेट स्पीड को चेक करने के लिए आप https://www.speedtest.net/ वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां आपको डाउनलोड और अपलोड स्पीड दोनों दिख जाएगी. मैं अपने 30 एमबीबीएस वाले प्लान की वर्तमान स्पीड इस लेख में जोड़ रहा हूं जिससे आपको और बेहतर आइडिया मिल जाएगा कि आपके लिए बेस्ट क्या रहेगा.

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget