एक्सप्लोरर

एयरटेल का पोस्टपेड ग्राहकों को तोहफा, दिया Netflix का फ्री एक्सेस

फिलहाल ये ऑफर उन पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है जो 499 रुपये या उससे ज्यादा से रिचार्ज करेंगे. इसका मतलब है कि वो ग्राहक जिनके पास ₹ 499, ₹ 649, ₹ 799, ₹ 1199, ₹ 1599, ₹ 1999 और ₹ 2999 का प्लान है, नेटफ्लिक्स के फ्री एक्सेस का लाभ उठा सकते हैं.

नई दिल्ली: एयरटेल अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए हमेशा कोई-न-कोई ऑफर देती रहती है. कंपनी ने अगस्त महीने में कहा था कि वो अपने पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों को मशहूर ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप 'नेटफ्लिक्स' के फ्री एक्सेस का ऑफर देगी. हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमतों का जिक्र नहीं किया था. करीब एक महीने बाद इस ऑफर को शुरू किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल इसका लाभ केवल पोस्टपेड ग्राहकों को दिया जा रहा है. ब्रॉडबैंड ग्राहकों को ये ऑफर मिलेगा या नहीं, इस बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है. कंपनी इससे पहले भी प्रमोशन के लिए 'अमेजन प्राइम वीडियो' और 'हॉटस्टार' पर फ्री एक्सेस का ऑफर दे चुकी है.

किसे मिलेगा ये ऑफर ? फिलहाल ये ऑफर उन पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है जो 499 रुपये या उससे ज्यादा से रिचार्ज करेंगे. इसका मतलब है कि वो ग्राहक जिनके पास ₹ 499, ₹ 649, ₹ 799, ₹ 1199, ₹ 1599, ₹ 1999 और ₹ 2999 का प्लान है, नेटफ्लिक्स के फ्री एक्सेस का लाभ उठा सकते हैं. इस ऑफर में, एयरटेल ग्राहक नेटफ्लिक्स पर 500 रुपये के प्लान से 3 महीने तक फ्री एक्सेस पा सकते हैं. इस ऑफर में केवल सिंगल स्क्रीन में SD क्वालिटी के वीडियो देखे जा सकते हैं.

कैसे मिलेगा ये ऑफर ? ऑफर पाने के लिए पोस्टपेड ग्राहक ये स्टेप्स फॉलो करें- 1. अगर आपके फोन में MyAirtel ऐप नहीं है तो सबसे पहले इसे इंस्टॉल करें. 2. ऐप में Airtel Thanks बैनर पर टैप करें. यहां आपको नेटफ्लिक्स के फ्री ऑफर का ऑप्शन दिखेगा. 3. ऑफर पाने के लिए Claim बटन पर टैप करें. 4. इसके बाद आपसे नेटफ्लिक्स अकाउंट का लॉगिन आईडी और पासवर्ड मांगा जाएगा. 5. अगर आपके पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड है तो आप आसानी से लॉगिन करें. अगर आपके लॉगिन आईडी और पासवर्ड नहीं है तो एक नया अकाउंट बना लें. 6. लॉगिन करने के बाद Proceed बटन पर टैप करें. 7. अगर आप नेटफ्लिक्स के पहले से एक्टिव यूजर हैं तो आपके अकाउंट में 1500 रुपये जमा हो जाएंगे, जो तीन महीने तक रहेगा. 8. अगर आप नेटफ्लिक्स के नए यूजर हैं तो आपको तीन महीने के लिए फ्री एक्सेस दिया जाएगा.

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को ये ऑफर पाने के लिए क्रेडिट कार्ड या दूसरी किसी भी तरह के पेमेंट सिस्टम की जानकारी नहीं देनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget