एक्सप्लोरर

Facebook ने कांग्रेस से जुड़े 687 फर्जी खाते हटाए, भाजपा को सपोर्ट करने वाले पेज पर भी की कारवाई

फेसबुक ने कहा कि इन पेजों और खातों के जरिए फेसबुक पर विज्ञापन के लिए करीब 27 लाख रुपये खर्च किए गए थे. फेसबुक साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी प्रमुख नेथनील ग्लेशर ने कहा कि इस अप्रामाणिक व्यवहार में शामिल लोगों ने फर्जी खातों का इस्तेमाल किया.

नई दिल्ली: फेसबुक ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सोशल मीडिया पर चल रहे पार्टियों के कई फर्जी अकाउंट्स पर कारवाई की है. सोशल मीडिया जाएंट ने सोमवार को घोषणा की कि उसने कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल से जुड़े लोगों से संबंधित 687 स्पैम फेसबुक पेज और खाते हटाए हैं. फेसबुक ने कहा कि इन पेजों और खातों के जरिए फेसबुक पर विज्ञापन के लिए करीब 27 लाख रुपये खर्च किए गए थे. पहला विज्ञापन अगस्त 2014 में चलाया गया था और हालिया विज्ञापन मार्च 2019 में चलाया गया. लोगों ने किया फर्जी अकाउंट्स का इस्तेमाल फेसबुक साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी प्रमुख नेथनील ग्लेशर ने कहा कि इस अप्रामाणिक व्यवहार में शामिल लोगों ने फर्जी खातों का इस्तेमाल किया और अपनी प्रमोशन करने के लिए विभिन्न ग्रुपों में शामिल होकर अपने पेज पर भागीदारी बढ़ाई. कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित फेसबुक के मुख्यालय से टेलीफोन पर बातचीत में ग्लेशर ने कहा, "इस गतिविधि में शामिल लोगों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन हमारी समीक्षा में पाया गया कि यह कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े लोगों से संबंधित हैं." उन्होंने कहा, "इनमें से ज्यातातर खातों को हमारी स्वचालित प्रणाली के जरिए पहले ही रद्द किया जा चुका है." रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "हमें फेसबुक की रिपोर्ट की जांच करनी होगी. शायद पेज हमसे जुड़े न हों और शायद न्यूज रिपोर्ट ही सही न हो. हमें इस बात की सत्यता की जांच करनी होगी कि क्या फेसबुक पेज हमसे जुड़े हैं." फेसबुक ने कहा कि उसे समन्वित अप्रामाणिक व्यवहार का पता फरवरी में चला था. भाजपा के भी 14 पेजों पर लगा लगाम ग्लेशर ने बताया कि सोशल मीडिया कंपनी ने भारतीय आईटी कंपनी सिल्वर टच द्वारा संचालित स्पैम गतिविधियों का भी पता लगाया है. यह कंपनी भाजपा समर्थित 'द इंडिया आई' पेज का संचालन करती है. फेसबुक ने इस कंपनी से संबंधिक 15 पेजों, समूहों, खातों को हटाया है. सिल्वर टच ने फेसबुक पर विज्ञापन पर 48 लाख रुपये खर्च किए. कांग्रेस व भाजपा समर्थित इन पेजों और खातों के अलावा फेसबुक ने अपने नियमों का उल्लंघन करने वाले 321 पेजों और खातों को भी हटाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget