एक्सप्लोरर

डेटा लीक: मार्क जकरबर्ग अमेरिकी कांग्रेस के सामने बोले, 'मेरी गलती थी और मुझे इस पर खेद है'

जकरबर्ग ने कांग्रेस कमेटी के सामने कहा, "हमने अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभाई, जो एक बड़ी गलती थी. यह मेरी गलती थी. मुझे इस पर खेद है.

नई दिल्लीः फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग अमेरिकी कांग्रेस के सामने लिखित बयान देकर डेटा लीक मामले में माफी मांगी. मार्क ने कहा कि वह फेसबुक पर लोगों के डेटा को सुरक्षित नहीं रख पाने के लिए जिम्मेदार हैं.
जकरबर्ग ने कांग्रेस कमेटी के सामने कहा, "हमने अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभाई, जो एक बड़ी गलती थी. यह मेरी गलती थी. मुझे इस पर खेद है. मैंने फेसबुक की शुरुआत की थी. मैं इसका संचालन करता हूं और इसके साथ जो कुछ भी होता है, उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं."
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मार्क जकरबर्ग ने साफ किया कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. उन्होंने कहा, ‘‘फेसबुक को बनाने में हमने पिछले 14 सालों में कई कठिन समस्याओं को सुलझाने की दिशा में काम किया है. इसकी शुरुआत हॉस्टल के एक कमरे से हुई थी और अब यह इतने बड़े कम्यूनिटी का रूप ले चुका है. मुझे पूरा यकीन है कि हम इन समस्याओं से निकलने में सक्षम हैं.’’
क्या है पूरा विवाद
ब्रिटिश पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने करीब 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डेटा एक थर्ड पार्टी एप के जरिए एक्सेस किया. इस डेटा का इस्तेमाल अमेरिका में हुए 2016 चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया.  साथ ही ब्रेक्जिट में जनमत संग्रह को प्रभावित किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप

कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए

'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर

'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल

BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर

दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह

Embed widget