एक्सप्लोरर

26.7 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का डेटा ऑनलाइन लीक, पासवर्ड प्रोटेक्टेड नहीं था सर्वर

फेसबुक एक बार फिर यूजर प्राइवेसी को लेकर सवालों के घेरे में है. इस बार 267,140,436 यूजर्स का डेटा लीक हुआ है. इनसे जुड़ी तमाम जानकारियां एक डेटाबेस में पाई गई हैं.

नई दिल्ली: पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक यूजर्स का डेटा एक बार फिर लीक हो गया है. साइबर सिक्योरिटी फर्म कम्पेरिटेक ने सिक्योरिटी रिसर्चर Bob Diachenko ने ये जानकारी दी है. उनका कहना है फेसबुक का ये डेटा इंलिगल स्क्रैपिंग ऑपरेशन या फेसबुक API का गलत इस्तेमाल कर इकट्ठा किया गया है. रिसर्चर्स ने एक डेटाबेस ढूंढा है जहां 267 मिलियन फेसबुक यूजर्स का डेटा मौजूद है और वो पासवर्ड प्रोटेक्टेड भी नहीं है. 267,140,436 फेसबुक यूजर्स की आईडी, फोन नंबर और पूरे नाम एक डेटाबेस में मिले हैं.

अरबों डॉलर के जुर्माने का भुगतान, कई बार माफी मांगने और यूजर्स डेटा के साथ सावधान रहने का वादा करने के बावजूद फेसबुक के 26.7 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हुआ है. जिसमें ज्यादातर अमेरिका से हैं.

रिसर्चर्स का कहना है कि डेटाबेस में मौजूद जानकारी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर एसएमएस स्पैम और फ़िशिंग अभियानों को करने के लिए किया जा सकता है.

वहीं इस मामले पर फेसबुक ने एएफपी से कहा कि हम इस मामले को देख रहे हैं, लेकिन हम ऐसा मानते हैं कि ये डेटा पिछले कुछ सालों से पहले का है, क्योंकि हमने हाल ही में यूजर्स की इनफॉर्मेशन को सुरक्षित करने के लिए कई बदलाव किए हैं.

स्मार्टफोन से भी चोरी होता है डेटा

स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही यूजर के पर्सनल डेटा चोरी होने की संभावना बढ़ने लगी है. अपने स्मार्टफोन में हम लगभग सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को लॉग इन रखते हैं. साथ ही तमाम तरह के काम करने के लिए हम अपने स्मार्टफोन्स में कई तरह के ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स हमारे स्मार्टफोन के साथ Sync हो जाते हैं. जिसके मतलब से है कि स्मार्टफोन में मौजूद सारी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट्स के साथ जुड़ जाती है.

इसके अलावा भी स्मार्टफोन में जब हम नए ऐप डाउनलोड करते हैं तो उनमें साइन इन का विकल्प आता है. ज्यादातर ऐप्स शुरू होने के लिए आपसे Gmail अकाउंट या फिर फेसबुक अकाउंट का लॉग इन मांगती हैं. जैसे ही आप इन ऐप्स में लॉग इन करते हैं तो आपके अकाउंट्स से जुड़ी सारी जानकारी इन ऐप्स पर पहुंच जाती है.

कैसे बचा सकते हैं अपना डेटा

अपने डेटा को बचाने के लिए आपको स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर Sync का विकल्प ऑफ करना चाहिए. Sync की वजह से तमाम अकाउंट से जुड़ी हुई जानकारियां फोन में मौजूद सभी ऐप्स से शेयर हो जाती हैं. स्मार्टफोन में सिर्फ उन्हीं ऐप्स को डाउनलोड करें जो कि आपके इस्तेमाल के लिए बेहद ही जरूरी हों. कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले इस बात को जांच से की वो उस कंपनी की ऑफिशियल ऐप है या नहीं. इसके अलावा उन किसी भी कंपनी के ऐप पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लॉग इन मत करें. हमारी आपको सख्त हिदायत है कि आप सोशल मीडिया के किसी पर 3rd पार्टी ऐप पर क्लिक ना करें.

वोडाफोन ने पेश किए चार नए प्रीपेड प्लान्स, कीमत 24 रुपये से शुरू

सेना को 06 अपाचे हेलीकॉप्टर के तौर पर मिलेगी नए साल की सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget