एक्सप्लोरर

सेना को 06 अपाचे हेलीकॉप्टर के तौर पर मिलेगी नए साल की सौगात

इन अटैक हेलीकॉप्टर्स को थलसेना बॉर्डर के करीब तैनात करेगी. साथ ही हाल में खड़ी की गए नई यूनिट, आईबीजी यानि इंटीग्रेटेड बैटेल ग्रुप्स में इन्हें तैनात किया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2022 तक थलसेना को ये हेलीकॉप्टर मिल जाएंगे.

नई दिल्ली: नए साल में भारतीय सेना को अमेरिकी अटैक हेलीकॉप्टर, अपाचे की सौगात मिल सकती है. माना जा रहा है कि 2020 की पहली डील छह अपाचे हेलीकॉप्टर की हो सकती है. अगले महीने भारतीय सेना और अमेरिका के बीच ये सौदा हो सकता है. आपको बता दें कि वायुसेना को पहले ही ये अटैक हेलीकॉप्टर मिल चुके हैं.

सूत्रों के मुताबिक, अगले महीने यानि जनवरी 2020 में ये सौदा हो सकता है. जल्द ही, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) इस पर अपनी मुहर लगा सकती है. इन अटैक हेलीकॉप्टर्स को थलसेना बॉर्डर के करीब तैनात करेगी. साथ ही हाल में खड़ी की गए नई यूनिट, आईबीजी यानि इंटीग्रेटेड बैटेल ग्रुप्स में इन्हें तैनात किया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2022 तक थलसेना को ये हेलीकॉप्टर मिल जाएंगे.

इस तरह के अटैक हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल उंचे पहाड़ो पर आतंकियों के कैंप और लांच पैड्स सहित दुश्मन के बंकर और छावनियों को तबाह करने के लिए किया जाता है. अमेरिका ने अफगानिस्तान में तालिबान की गुफाओं पर हमला करने के लिए इनका इस्तेमाल किया था.

हाल ही में भारतीय वायुसेना ने भी इन अपाचे हेलीकॉप्टर्स को अपने जंगी बेड़े में शामिल किया था. वायुसेना ने इन अपाचे हेलीकॉप्टर्स को पठानकोट एयरबेस पर तैनात किया था. वायुसेना ने वर्ष 2015 में अमेरिका से 22 अपाचे हेलीकॉप्टर का सौदा किया था. पहली खेप में सितबंर के महीने में वायुसेना को आठ (08) हेलीकॉप्टर मिले हैं.

इन अपाचे हेलीकॉप्टर्स में प्रेशियन 'हैलफायर' मिसाइल और रॉकेट लगे हैं. एक अपाचे हेलीकॉप्टर में इस तरह की आठ (08) हैलफायर मिसाइल और 19-19 रॉकेट के दो पॉड लग सकते हैं. खास तौर से लगी कैनन-गन से एक साथ 1200 राउंड फायर किए जा सकते हैं. ये हेलीकॉप्टर्स दिन रात और किसी भी मौसम में ऑपरेशन कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget