एक्सप्लोरर

कैसे Apple ने अपने स्मार्टफोन iPhone X की पहली सालगिरह से पहले ही उसे खत्म कर दिया

आईफोन X को पिछले साल ग्लोबली नवंबर 3 से उपलब्ध करवाना शुरू किया गया था. और अब ये फोन एपल की वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है. हालांकि एपल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस अभी भी एपल की वेबसाइट पर दिख रहे हैं.

नई दिल्ली: जैसे ही एपल ने कल लॉन्च इवेंट में अपने लेटेस्ट आईफोन मॉडल्स लाइनअप से पर्दा उठाया वैसे ही अब लोग पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन X की कीमतों को भी चेक करने लगे हैं. आईफोन ने कल अपने इवेंट में नए फोन उतारे जिसमें आईफोन XS, XS मैक्स और आईफोन XR शामिल है. लेकिन जैसे ही ये फोन लॉन्च किए गए कंपनी ने अपनी वेबसाइट से आईफोन X को हमेशा के लिए गायब कर दिया. इसका मतलब ये हुआ कि जब आप आईफोन X की कीमत में कमी आने का इंतजार कर रहे थे तभी कंपनी ने इतना बड़ा कदम उठाया. कंपनी ने आईफोन X की पहली सालगिरह से पहले ही आईफोन X को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. यानी की आप फोन अब कभी नहीं खरीद सकते.

एपल की 10वीं सालगिरह के मौके पर लॉन्च होने वाला आईफोन भी इस दौरान गायब था जहां कंपनी ने नए आईफोन और उसकी कीमत का खुलासा किया. आईफोन X को पिछले साल ग्लोबली नवंबर 3 से उपलब्ध करवाना शुरू किया गया था. और अब ये फोन एपल की वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है. हालांकि एपल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस अभी भी एपल की वेबसाइट पर दिख रहे हैं. बता दें कि दोनों आईफोन 8 के मॉडल्स को आईफोन X के साथ पिछले साल लॉन्च किया गया था.

लेटेस्ट आईफोन रेंज की अगर बात करें तो एपल अपना आईफोन 7 सीरीज, आईफोन 8 सीरीज और नए आईफोन XR के साथ आईफोन XS और XS मैक्स मॉडल्स को भी बेच रहा है. बता दें कि वेबसाइट पर आईफोन SE, आईफोन 6 और आईफोन 6S के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

आईफोन ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर एक स्पेशल एडिशन फोन लॉन्च किया था. आईफोन X पहला ऐसा फोन था जिसने 1 लाख की कीमत को पार किया था. वहीं ये पहला फोन ऐसा था डिस्प्ले नॉच और फेसआइडी के साथ आया था. हालांकि एपल ने होम बटन को खत्म कर दिया था जबकि नए आईफोन फेसआइडी के साथ आते हैं. बता दें कि जिन आईफोन को एपल कंटीन्यू कर रहा है वो बिना हेडफोन जैक के साथ आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांगकर कपड़े पहने, राजाओं की तरह विएना में निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
मांगकर कपड़े पहने, राजाओं की तरह विएना में निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
अभिजीत दीपके का फूटा दिल्ली पुलिस पर गुस्सा, बोले- 'ये छात्रों...'
अभिजीत दीपके का फूटा दिल्ली पुलिस पर गुस्सा, बोले- 'ये छात्रों...'
अगर ड्रा हुआ दलीप ट्रॉफी का फाइनल, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर ड्रा हुआ दलीप ट्रॉफी का फाइनल, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम

वीडियोज

BIHAR FLOOD: बिहार में बाढ़ का तांडव! 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़े.....
Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मांगकर कपड़े पहने, राजाओं की तरह विएना में निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
मांगकर कपड़े पहने, राजाओं की तरह विएना में निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
अभिजीत दीपके का फूटा दिल्ली पुलिस पर गुस्सा, बोले- 'ये छात्रों...'
अभिजीत दीपके का फूटा दिल्ली पुलिस पर गुस्सा, बोले- 'ये छात्रों...'
अगर ड्रा हुआ दलीप ट्रॉफी का फाइनल, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर ड्रा हुआ दलीप ट्रॉफी का फाइनल, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? खुद बता दी वजह
BRICS Summit से पहले दिल्लीवालों के लिए जरूरी सलाह, जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
BRICS Summit से पहले दिल्लीवालों के लिए जरूरी सलाह, जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
कौन से 2 नेताओं को पसंद करते हैं नितिन गडकरी, खुद किया खुलासा
कौन से 2 नेताओं को पसंद करते हैं नितिन गडकरी, खुद किया खुलासा
हर महीने जोड़ें 55 रुपये, 60 के बाद मिलेगी 3000 की पेंशन
हर महीने जोड़ें 55 रुपये, 60 के बाद मिलेगी 3000 की पेंशन
Embed widget