एक्सप्लोरर

जुलाई 2019 से भारत में बनाया जाएगा Apple iPhone X, कीमत होगी बेहद कम

Foxconn आईफोन X की शुरूआत चेन्नई के प्लांट से करेगी. प्लांट में फोन के हाइअर मॉडल्स को भी बनाया जाएगा. एपल को चीन और अमेरिका में भारी नुकसान हुआ है जिससे अब कंपनी भारत में अपने व्यापार को सुधारना चाहती है.

नई दिल्ली: एपल ने इसी महीने इस बात का एलान किया था कि आईफोन 7 को अब भारत में बनाया जाएगा. वहीं अब ये भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि कंपनी ने आईफोन X के लोकल प्रोडक्शन का ट्रायल शुरू कर दिया है. नए रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन X को जुलाई 2019 से भारत में बनाया जाएगा. एपल चाहता है कि वो भारत को एक ऐसे हब में बदले जहां से आईफोन को दूसरे देशों में भी बेचा जा सके. एपल भारत में विंस्ट्रोन की मदद से आईफोन SE, 6S और आईफोन 7 को लोकली एसेंबल करता है लेकिन आईफोन X के लिए कंपनी Foxconn की मदद लेगी. Foxconn, आईफोन X की शुरूआत चेन्नई के प्लांट से करेगी. प्लांट में फोन के हाइअर मॉडल्स को भी बनाया जाएगा. बता दें कि एपल ने आईफोन SE से लोकल फोन बनाने की शउरूआत की थी. क्यूपर्टिनो आधारित आईफोन मेकर ने ताइवान की कांट्रैक्ट निर्माता से साझेदारी कर बेंग्लुरू में 2 साल पहले विंस्ट्रोन की मदद से फोन बनाने की योजना बनाई थी. इसके बाद एपल ने आईफोन 6S और 7 को स्थानीय तौर पर बनाना शुरू किया. इसकी मदद से मेक इन इंडिया पहल को भी काफी मजबूती मिली. नए रिपोर्ट में ये कहा गया है कि एपल विंस्ट्रोन के साथ पुराने मॉडल पर काम करेगा तो वहीं Foxconn नए मॉडल जैसे एपल आईफोन X पर काम करेगा. एपल को चीन और अमेरिका में भारी नुकसान हुआ है जिससे अब कंपनी भारत में अपने व्यापार को सुधारना चाहती है. हालांकि कंपनी अपने प्रोडक्ट्स के कारण और उसकी कीमत के चलते मात खा रही है. इसका मुख्य कारण है शाओमी और सैमसंग जैसे बड़े ब्रैंड्स का भारतीय मार्केट पर कब्जा करना. स्थानीय स्तर पर जब एपल भारत में ही आईफोन बनाना शुरू करेगी तो कंपनी अपने फोन की कीमत को काफी कम रखेगी जिससे भारतीय यूजर्स फोन को खरीदें और एपल की सेल को दोबारा बूस्ट मिले. विंस्ट्रोन ने आईफोन 7 को एसेंबल करने की शुरूआत सरकार के आदेश के बाद किया था जहां कंपनी ने सरकार के सामने 5000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी रखा था. फॉक्सकॉन ने तमिलनाडु की सरकार के साथ एक साझेदारी की जहां जनवरी में ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट के दौरान इस बात का एलान किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget