एक्सप्लोरर

Airtel ने Jio को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया 65 रुपये में नया प्लान

नई दिल्ली: एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 65 रुपये के एक नए रिचार्ज प्लान का ऐलान किया है. एयरटेल इस प्रीपेड प्लान के जरिए 1 जीबी डेटा दे रहा है. यह 1 जीबी डेटा पूरे 28 दिनों के लिए वैध रहेगा. नेटवर्क मुहैया कराने वाली कंपनी इस प्लान के मुताबिक रीजनवाइज 2G या 3G डेटा मुहैया कराएगी. इस बात का ध्यान रहे कि यहां कंपनी की तरफ से इस प्लान में 4G डेटा की सुविधा नहीं दी जा रही है.

हालांकि, एयरटेल के पास 49 रुपये की कीमत वाला प्लान पहले से ही मौजूद है जो 3G/4G स्पीड में 2 जीबी डेटा मुहैया करा रहा है. इस प्लान में डेटा की वैधता 28 दिन तक रहती है. मौजूदा 49 रुपये वाले प्लान के सामने एयरटेल का यह नया प्लान व्यर्थ नजर आता है, लेकिन कंपनी इसे केवल कुछ चुने हुए इलाकों के लिए लागू करने वाली है.

वहीं एयरटेल के इस 65 रुपये वाले प्लान के कॉम्पेटिटर्स की बात करें तो इस प्राइज रेंज में इन दिनों जियो के दो प्लान एक्टिव हैं. पहला 49 रुपये का प्लान जो केवल जियोफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए उपलब्ध है. यह 28 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स मुहैया करता है.

जिओ का दूसरा प्लान 98 रुपये है. इसमें 2 जीबी 4G डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 300 एसएमएस और 28 दिनों की वैधता के साथ आता है. यहां जियो इस मामले में एयरटेल से बाजी मारता है क्योंकि जियो के प्लान में जहां ग्राहकों को 4G डेटा मिल रहा है, जबकि एयरटेल अपने 65 रुपये वाले प्लान के लिए 3G या 2G डेटा मुहैया करा रहा है जिसका मतलब है जियो की तुलना में एयरटेल की डाउनलोडिंग स्पीड का कम होना.

इस साल की शुरुआत में एयरटेल ने 'एयरटेल होम ब्रॉडबैंड' कनेक्शन के साथ 5 जीबी एडिशनल डेटा अपने पोस्टपेड ग्राहकों को देने की पेशकश की थी. कंपनी ने एमेजन से एयरटेल इन्फिनिटी पोस्टपेड प्लान के साथ एमेजन प्राइम मेंबरशिप की भी शुरुआत की थी. इस प्लान के जरिए सभी नए और मौजूदा एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को 499 रुपये या इससे अधिक का इन्फिनिटी प्लान के साथ एक साल तक एमेजन की प्राइमरी मेंबरशिप मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget