एक्सप्लोरर

कॉल आने पर सिर्फ 25 सेकेंड के लिए बजेगी फोन की घंटी, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने कम किया 'रिंग टाइम'

प्रतिद्वंदी कंपनी रिलायंस जियो के साथ कॉम्पटीशन के चलते कंपनियों ने यह फैसला किया है कि उनके नेटवर्क से बाहर जाने वाली कॉल पर घंटी बजने का समय घटाकर अब सिर्फ 25 सेकेंड कर दिया जाएगा.

नई दिल्लीः एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने उनके नेटवर्क से बाहर जाने वाली कॉल पर घंटी बजने का समय घटाकर अब सिर्फ 25 सेकेंड कर दिया है. आमतौर पर कॉल आने के समय बजने वाली फोन की घंटी की अवधि 40 से 45 सेकंड होती है. लेकिन प्रतिद्वंदी कंपनी रिलायंस जियो के साथ कॉम्पटीशन के चलते कंपनियों ने यह फैसला किया है.

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा उठाये गये इस कदम का एक मकसद कॉल जुड़े रहने के समय के मुताबिक उसपर लगने वाले इंटरकनेक्ट उपयोग शुल्क (आईयूसी) की लागत घटाना भी है. इंटरकनेक्ट उपयोग शुल्क किसी एक नेटवर्क को दूसरे नेटवर्क द्वारा दी जाने वाली सेवाओं पर दिया जाता है. इसमें जिस नेटवर्क से कॉल की जाती है वह कॉल पहुंचने वाले नेटवर्क को यह शुल्क अदा करता है. अभी इसकी दर छह पैसा प्रति मिनट है.

अपने बच्चों के लिए खोलना चाहते हैं PPF अकाउंट तो इन बातों का रखना होगा ध्यान

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इंटरकनेक्ट शुल्क मामले में उसके किसी आधिकारिक फैसला पर पहुंचने से पहले आपस में कड़ी प्रतिस्पर्धा में उलझी दूरसंचार कंपनियों से सर्वसम्मति से किसी समाधान पर पहुंचने के लिए कहा था.

phone

भारती एयरटेल ने क्या कहा एयरटेल ने इस फैसले की जानकारी देने के निए ट्राई को 28 सितंबर को एक चिट्ठी भेजी है. वहीं सूत्रों ने जानकारी दी कि वोडाफोन आइडिया ने भी चुनिंदा परिक्षेत्रों में फोन की घंटी बजने की अवधि घटाने का फैसला किया है. एयरटेल ने कहा कि उसने फोन की घंटी बजने की अवधि को 25 सेकंड तक सीमित करने का फैसला किया है. जियो के ऐसा करने के बाद यह फैसला किया गया है. इससे ग्राहकों को असुविधा हो सकती है. नियामक की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश ना होने के चलते कंपनी के पास कोई और विकल्प नहीं बचा है. हालांकि, कंपनी नियामक के सामने इस बात को कई बार रख चुकी है.

नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के बारे में जानें, रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के लिए बढ़िया योजना

वोडाफोन-आइडिया का भी घंटी बजने का समय घटाने का फैसला सूत्रों ने बताया कि वोडाफोन आइडिया ने भी चुनिंदा क्षेत्रों में फोन की घंटी बजने का समय घटाने का फैसला किया है. ट्राई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रेगुलेटर 14 अक्टूबर को ‘कॉल किए जाने वाले व्यक्ति के फोन की घंटी बजने की समयसीमा’ के मुद्दे पर एक खुली चर्चा कराने की योजना बना रहा है. इसके अलावा इस पूरे आईयूसी मुद्दे पर भी बातचीत होगी. इसके लिए एक डिस्कशन पेपर पहले ही जारी कर दिया गया है. इस पर जल्द फैसला किया जाएगा.

नवरात्रि के दौरान इन 7 बातों से रहें सावधान, बढ़ सकता है आपका वजन

एयरटेल ने अपनी चिट्ठी में कहा, ‘हालांकि हमने महसूस किया कि इससे ग्राहकों को परेशानी हो सकती है लेकिन ट्राई की ओर से कोई निर्देश नहीं होने और इंटरकनेक्ट शुल्क के घाटे से बचने के लिए हमारे पास कोई और ऑप्शन नहीं बचा है. इसलिए हमने हमारे नेटवर्क पर फोन की घंटी बजने की अवधि को घटाने का फैसला किया है.’

एयरटेल ने जियो के इस कदम के प्रभाव के बारे में बार-बार ट्राई को बताया है. कंपनी का कहना है कि फोन की घंटी बजने की अवधि कम करने से मिस्ड कॉल की संख्या बढ़ेगी. इससे किसी व्यक्ति को कॉल लगाने और साथ ही मिस्ड कॉल देखने के बाद वापस कॉल करने की संख्या भी बढ़ेगी. इससे ग्राहकों के अनुभव के साथ-साथ नेटवर्क की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.

पिछले महीने आईयूसी के मुद्दे को लेकर सभी कंपनियों का विवाद टेलीकॉम रेगुलेटर के पास तक पहुंच गया था. एयरटेल ने दूसरे नेटवर्क पर कॉल जुड़ने को पैसा कम चुकाने के लिए जियो पर सिस्टम के साथ ‘धोखाधड़ी’ करने का आरोप लगाया था. असलियत में आईयूसी को एक जनवरी, 2020 से खत्म किए जाने का प्रस्ताव है. लेकिन ट्राई इस समयसीमा की अभी समीक्षा कर रहा है.

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट है पैसा बचाने की अच्छी स्कीम, जानें इसके बारे में अहम बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget