एक्सप्लोरर

प्ले स्टोर से गायब हुआ योगगुरु रामदेव का मैसेजिंग एप Kimbho एप, हैरान करने वाली वजह आई सामने

योगगुरु रामदेव ने गुरुवार को व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए मैसेजिंग एप किम्भो (kimbho) उतारा और आज ये अचानक गूगल प्ले स्टोर से से गायब है.

नई दिल्लीः योगगुरु रामदेव ने गुरुवार को व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए मैसेजिंग एप किम्भो (kimbho) उतारा और आज ये अचानक गूगल प्ले स्टोर से से गायब है. गूगल प्ले स्टोर से किम्भो एप डाउनलोड के लिए जब कुछ यूजर्स ने सर्च किया तो पाया कि ये अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है. माना जा रहा है कि इस एप में डेटा सिक्योरिटी को लेकर कई खामियां हैं और ऐसे में इसे प्ले स्टोर से हटा दिया गया है.

साइबर एक्सपर्ट ने बताया 'सेक्योरिटी डिजास्टर' फ्रेंच सेक्योरिटी रिसर्चर एलिओट एल्डरसन ने रामदेव के इस एप में यूजर के डेटा सेक्योरिटी को लेकर बड़ी चिंता जताई है. व्हाट्सएप को देश में टक्कर देने के दावे के साथ उतारे गए किम्भो एप को रिसर्चर ने 'सेक्योरिटी डिजास्टर' बताया है. एलिओट एल्डरसन ने ट्वीट किया, ' किम्भो एप एक मजाक है, अगली बाद किसी भी ऐलान से पहले कंपनी एक बेहतर डेवलपर नियुक्त करे. इस एप को इस्टॉल ना करें.' उन्होंने अगले ट्वीट में दावा किया कि किम्भो एप बोलो एप जैसा हूबहू दिखता है. दोनों ही एप के प्ले स्टोर में स्क्रीनशॉट बिलकुल एक जैसे हैं.

प्ले स्टोर से गायब हुआ योगगुरु रामदेव का मैसेजिंग एप Kimbho एप, हैरान करने वाली वजह आई सामने

क्या है किम्भो का मतलब किंभो एक संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब है What’s New या How are you. इस मैसेजिंग एप का लोगो व्हाट्सएप को ही थोड़े हेर-फेर के साथ डिजाइन किया हुआ लगता है.

कल हुआ ये एप लॉन्च और आज गायब अब पतंजलि ने आज व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए मैसेजिंग एप लॉन्च किया है. इसे थोड़े ही वक्त में 5 हाजर लोगों ने इंस्टॉल कर लिया था और इस एप से जुड़े जो रिव्यू सामने आए उनमें एप कई कमियों का जिक्र था.

गुरुवार रात 9.30 बजे पतंजलि के प्रवक्ता एसके तीजारवाला ने ट्वीट करके इस एप के लॉन्च की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, 'अब भारत बोलेगा. सिमकार्ड लॉन्च करने का बाद अब बाबा रामदेव ने नया मैसेजिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसका नाम किंम्भो (Kimbho) है. अब व्हाट्सएप को कड़ी टक्कर मिलेगी. हमारा अपना स्वेदेशी मैसेजिंग एप. इसे गूगल स्टोरे से डाउनलोड किया जा सकता है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’

2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख

Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च

'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल

Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!

चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'

केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Embed widget