एक्सप्लोरर

मोबाइल में गेम खेलने को लेकर पड़ी डांट से लड़का हुआ गुस्सा, कर लिया सुसाइड

मुंबई के शिवाजी नगर में एक मां को अपने लड़के को डांटना भारी पड़ गया. मां लड़के को मोबाइल में गेम खेलने से मना कर रही थी. जब लड़का नहीं माना, तो उसकी मां उसे डांटने लगी. जिसके बाद 12 साल के लड़के ने सुसाइड कर लिया.

मोबाइल पर गेम खेलने से ना सिर्फ आंखों पर जोर पर पड़ता है, बल्कि इसी वजह से जान जाने का भी खतरा है. मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में रहने वाले 12 वर्षीय के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी मां ने उसे पढ़ाई करने के बजाय मोबाइल फोन पर गेम खेलने के लिए डांटा था. मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक किशोर गायके ने बताया कि घटना सोमवार को हुई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के की मां ने उसे डांटा और मोबाइल फोन वापस करने को कहा क्योंकि वह गेम खेल रहा था और कहा कि उसे ऑनलाइन कक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि लड़के ने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया. बाद में लड़का फांसी से लटका मिला. इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

बता दें ऐसा पहली बार नहीं है. ऐस कई गेम्स हैं जिनकी वजह से कई लोगों ने सुसाइड किया. इन गेम्स में 'ब्लू व्हेल' और 'मोमो' गेम भी शामिल है. ब्लू व्हेल गेम की वजह देश-दुनिया में सैंकड़ों लोगों ने जान गंवाई थी. इस गेम को लेकर कई देश की सरकार ने सख्त कदम उठाए थे और इस पर पाबंदी लगाई थी.

क्या है मोमो गेम और कैसे करता है काम? इस गेम को खेलने वाले को चैलेंज दिया जाता है. इसके लिए एक अनजान नंबर को कम्यूनिकेशन का जरिया बनाया जाता है. इस नंबर के साथ बड़ी और ऊभरी हुई आंखों वाली एक डरावनी सी प्रोफाइल फोटो नज़र आती है. 'मोमो गेम' के साथ आने वाली ये डरावनी तस्वीर जापानी आर्टिस्ट मिदोरी हयाशी की एक कलाकृति से काफी मिलती जुलती है. इस गेम को एकबार खेलना शुरु करने पर ये यूजर के फोन के डेटा पर कंट्रोल कर लेता है.

अगर किसी भी स्टेज पर खेलने वाला दिए गए कमांड को मानने से इंकार करता है तो उसे धमाकाया जाता है. खेलने वाले को खेल में कई तरह के चैलेंज दिए जाते हैं और उसे मानसिक तौर पर इस तरह प्रताड़ित या कहें सम्मोहित कर देता है कि गेम का अंत जान के साथ होता है.

दिसंबर तक आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, भारत में एक करोड़ डोज़ बनकर तैयार, 1000 रुपये हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget