एक्सप्लोरर

बड़े कैमरे छोड़िए आईफोन 14 Pro से शूट हुई पूरी फिल्म, फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर का कमाल

आईफोन 14 प्रो से शूट की गई शॉर्ट फिल्म फुर्सत अब यूट्यूब पर देखने के लिए लाइव है. फिल्म को आप एपल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.

Fursat : क्या आपने कभी सुना है कि किसी फिल्म को स्मार्टफोन से शूट किया गया हो? अक्सर फाइल को शूट करने के लिए बड़े -बड़े कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन एक खास फिल्म को स्मार्टफोन से शूट किया गया है. फिल्म का नाम फुर्सत (Fursat) है, और इसे आईफोन 14 प्रो (IPhone 14 Pro) के कैमरा से शूट किया गया है. फिल्म लगभग 30 मिनट की है, और यूट्यूब पर लाइव हो चुकी है. 

फिल्म को कहां देखें?
आईफोन 14 प्रो से शूट की गई शॉर्ट फिल्म फुर्सत अब यूट्यूब पर देखने के लिए लाइव है. फिल्म को आप एपल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. एपल ने आज (3 फरवरी 2023) को अपने यूट्यूब पेज पर विशाल भारद्वाज की निर्देशित फिल्म को शेयर किया है. इसमें ईशान खट्टर और वामिका गब्बी का मैन रोल है. 

फिल्म की कहानी
फिल्म में निशांत नाम के एक लड़के की कहानी बताई गई है, जिसे दूरदर्शक (Doordarshak) नामक एक प्राचीन अवशेष मिलता है, जो उसे फ्यूचर बताता है. फिल्म में जादुई कहानी दिखाई गई है. भविष्य को जानकर और उससे प्रभावित होकर, निशांत दूरदर्शक के काम करने के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए उत्सुक हो जाता है. हालांकि, इस प्रोसेस में, वह अपनी सगाई के दिन अपने प्यार को भी खो देता है.

आईफोन 14 प्रो के फीचर्स
फिल्म को जिस आईफोन 14 प्रो से शूट किया गया है, उसे एपल ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था.  स्मार्टफोन में दूसरी जेन के सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 48 मेगापिक्सल का मैन कैमरा दिया गया है. इसके साथ में, इसमें 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी दिया गया है.

फोन खराब कैमरा फीचर्स की वजह से सुर्खियों में था
iPhone 14 Pro में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR ऑलवेज-ऑन OLED डिस्प्ले दी गई है. प्रो मॉडल 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. यह भी बता दें कि हैंडसेट पिछले साल अपने खराब कैमरा फीचर्स की वजह से सुर्खियों में था. यूजर्स ने शिकायत की थी कि ऐप आइकन पर टैप करने के बाद कैमरा खुलने में चार से पांच सेकंड का समय लग रहा है, खासकर जब बैकग्राउंड में कोई दूसरा ऐप खुला हो.

यह भी पढ़ें - 96Wh फास्ट चार्जिंग वाले Infinix के इन चार लैपटॉप की सेल शुरू, बस इतनी है शुरुआती कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget