एक्सप्लोरर

FFM: नए गेमर्स के लिए धांसू टिप्स, OB46 अपडेट के बाद ये ट्रिक्स दिलाएंगी जीत

FF Tips and Tricks: फ्री फायर मैक्स में आए लेटेस्ट अपडेट यानी OB46 Update के बाद नए गेमर्स को ये टिप्स और ट्रिक्स फॉलो करनी चाहिए. इससे उन्हें काफी फायदा हो सकता है.

Free Fire Max: फ्री फायर मैक्स खेलने वाले नए गेमर्स के लिए हम अपने इस आर्टिकल कुछ खास टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आए हैं. गरेना ने अपने इस फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स गेम में कुछ दिन पहले लेटेस्ट अपडेट शामिल किया है. इस अपडेट का नाम OB46 Update है. इस अपडेट के साथ फ्री फायर मैक्स में बहुत सारे नए गेमिंग आइटम्स को शामिल किया गया है और कुछ पुरानी कमियों को भी ठीक किया गया है.

फ्री फायर मैक्स में हर नए अपडेट के साथ गेम की कुछ परिस्थितियों में बदलाव होता है, जिसके कारण गेमर्स के गेमप्ले में भी बदलाव आता है. ऐसे में इस गेम को खेलने वाले नए गेमर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. हम अपने इस आर्टिकल में फ्री फायर मैक्स खेलना शुरू करने वाले नए गेमर्स को कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जो उन्हें लेटेस्ट अपडेट के बाद अपनानी चाहिए. इससे उनके लिए गेम में अंत तक टिके रहने और जीतने की संभावना बढ़ जाएगी.

लैंड करने के लिए सही लोकेशन चुनें

नए गेमर्स को हमेशा फ्री फायर मैक्स के किसी भी मैप पर लैंड करने की टाइमिंग और लोकेशन का काफी ध्यान रखना चाहिए. नए गेमर्स को शुरुआत में फ्लाइट से जंप नहीं मारना चाहिए क्योंकि उस वक्त बहुत सारे प्रो गेमर्स मैप पर उतरते हैं, जो उतरते ही आपके लेटेस्ट हथियारों के साथ मार देंगे. गेमर्स को कम से कम शुरुआती 50 सेकेंड के बाद ही छलांग लगानी चाहिए और धीरे-धीरे देखना चाहिए किस लोकेशन पर लूट भी मिल सकता है और दुश्मनों की संख्या भी कम है.

मैप पर उतरते ही हथियार जमा करें

नए गेमर्स को मैप पर लैंड करने के बाद सबसे पहला काम लूट जमा करना यानी हथियारों और लड़ने के लिए अन्य चीजों का जमा करना जरूरी होता है. नए गेमर्स को लैंड करने के बाद अपने आस-पास दिख रहे किसी घर, महल, फैक्ट्री आदि को ढूंढना चाहिए और वहां जाकर कम से कम दो राइफल्स, शॉट गन्स, तलवार या भाला, बुलेट्स, और जितना हो सके मेडिकल किट जमा करना चाहिए.

ऊंचाई पर जाने की कोशिश करें

हथियार जमा करने के बाद नए गेमर्स को हमेशा अपनी मौजूदा लोकेशन से किसी ऊंची लोकेशन पर जाने की कोशिश करनी चाहिए. इससे आप दुश्मनों को दूर से देख पाएंगे. उनकी गतिविधियों पर नज़र रख पाएंगे और उनपर हमला भी कर पाएंगे. अगर आप निचले इलाके में रहेंगे तो दुश्मनों के लिए आपको मारना काफी आसान हो जाएगा.

भीड़ से दूर रहें

नए गेमर्स को कभी भी ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए, जहां पहले से ही बहुत सारे गेमर्स लड़ रहे हों. ऐसा हो सकता है कि उनमें बहुत सारे अनुभवी गेमर्स हो. ऐसे में उनके बीच आपका सर्वाइस करना नामुमिकन हो जाएगा. बतौर नए गेमर, आपको चुपचाप दूर से ही निकल जाना चाहिए और जहां एक-आक दुश्मन हो, वहां उससे फाइट करने और किल करने की कोशिश करनी चाहिए.

मेडिकल किट का उपयोग करते रहें.

नए गेमर्स को अपने हेल्थ पॉइंट्स पर हमेशा ध्यान रखना चाहिए. आप अपने हेल्थ पॉइंट्स को कभी भी 150 के नीचे ना जाने दें. अगर आपका हेल्थ पॉइंट 200 से घटकर 150 या उससे भी नीचे चला गया है तो आपको तुरंत किसी शांत और खूफिया जगह पर छिपकर अपनी मेडिकल किट का उपयोग करना चाहिए और फिर से अपने हेल्थ पॉइंट्स यानी एचपी को 200 कर लेना चाहिए.

इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद नए गेमर्स के लिए इस गेम में सर्वाइव करना भी आसान हो जाएगा और अंत तक वह कुछ किल्स करके मैच में जीत भी हासिल कर सकते हैं और बूयाह भी जीत सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

BGMI 3.4 Update की 5 सबसे खास बातें, एक नए पॉडकास्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
Laptop Charger में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान! वरना होगा नुकसान
Laptop Charger में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान! वरना होगा नुकसान
Xप्लेन: भारत में Starlink से बदलेगा TV और इंटरनेट का खेल? जानिए 60 साल का पूरा सफर
भारत में Starlink से बदलेगा TV और इंटरनेट का खेल? 60 साल का पूरा सफर
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?

वीडियोज

Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा
Bigg Boss 20 Grand Premiere: 16 Contestants की Entry, Salman Khan के साथ शुरू हुआ नया Season
Bigg Boss 20: 17 Contestants की पूरी लिस्ट, Mahhi Vij, Isha Rikhi, Gullu समेत ये नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Su 57 फाइटर जेट, परमाणु संयंत्र और...PM मोदी-पुतिन की बैठक का एजेंडा तय
Su 57 फाइटर जेट, परमाणु संयंत्र और...PM मोदी-पुतिन की बैठक का एजेंडा तय
सौरव दास-रांका के खिलाफ 2 करोड़ का मानहानि केस, गौरव भाटिया ने क्या कहा?
सौरव दास-रांका के खिलाफ 2 करोड़ का मानहानि केस, गौरव भाटिया ने क्या कहा?
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, चुनाव से पहले बढ़ा दिया 50 प्रतिशत मानदेय
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, चुनाव से पहले बढ़ा दिया 50 प्रतिशत मानदेय
मेरी बेइज्जती की, पैसा अब भी बकाया... पाकिस्तान के पूर्व कोच ने खोली PCB की पोल
मेरी बेइज्जती की, पैसा अब भी बकाया... पाकिस्तान के पूर्व कोच ने खोली PCB की पोल
म्यूजिशियन हत्या केस: राहुल पर भड़के रिजिजू, '...हैं तो हिंदुस्तानी ही'
म्यूजिशियन हत्या केस: राहुल पर भड़के रिजिजू, '...हैं तो हिंदुस्तानी ही'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
क्या ट्रेन में ले जा सकते हैं शराब की सीलपैक बोतलें, कितनी है इसकी लिमिट?
क्या ट्रेन में ले जा सकते हैं शराब की सीलपैक बोतलें, कितनी है इसकी लिमिट?
Embed widget