एक्सप्लोरर

10 हजार से कम में मिल रहे Poco और Moto के स्मार्टफोन, लेकिन अपकमिंग Sale में इन फोन पर मिलेगी छूट

Flipkart Sale : जल्द ही फ्लिपकार्ट पर Big Saving Days Sale शुरू होने वाली है. लेकिन, वेबसाइट पर अभी भी 10 हजार रुपये से कम कीमत में ये स्मार्टफोन बिक रहे हैं.

Flipkart Big Saving Days Sale : फ्लिपकार्ट ने कई फोन पर शानदार छूट का वादा करते हुए अपनी अपकमिंग बिग सेविंग डेज सेल की घोषणा की है. यह सेल 5 मई से शुरू होने वाली है और छह दिनों तक चलने वाली है. इसका मतलब है कि सेल 10 मई को खत्म होगी. वेबसाइट पर सेल के लिए टीजर पेज लाइव हो चुका है. पेज से पता चलता है कि सेल में iPhone 13, Samsung Galaxy F14 5G, Realme C55, Pixel 6a, और अन्य फोन मॉडल शामिल होंगे. इन सभी स्मार्टफोन पर शानदार छूट दी जाएगी.

ये किफायती फोन बन सकते हैं आपकी पसंद

सेल लिस्टिंग से पता चल रहा है कि सेल में बजट स्मार्टफोन्स पर भी शानदार डिस्काउंट मिलें वाला है. ऐसे में, अगर आप एक किफायती स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आप इस सेल का लाभ उठा सकते हैं. इसके साथ ही, आपको यहां बताई गई डील भी पसंद आ सकती है. इन डील्स का लाभ आप सेल शुरू होने से पहले भी उठा सकते हैं. यहां बताए गए दो फोन इस समय वेबसाइट पर 10 हजार रुपये से कम कीमत में लिस्टेड हैं. 

POCO C55 पर डिस्काउंट

POCO C55 का 64 जीबी, 4 जीबी रैम मॉडल फ्लिपकार्ट पर 9,499 रुपये में उपलब्ध है. कस्टमर्स कोटक क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं. इस फोन में 6.71-इंच HD+ डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है.

मोटोरोला E13 पर डिस्काउंट

मोटोरोला E13 का 64 जीबी, 4 जीबी रैम मॉडल 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है.

यह भी पढ़ें - Poco F5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, बड़ी डिस्प्ले वाले फोन होंगे पेश, ये होगी खासियत और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget