एक्सप्लोरर

Best Camera App : इस दिवाली इन 5 कैमरा ऐप को करें ट्राई, इनसे आपकी फोटो को लगेंगे चार चांद

Latest Camera App : इस दिवाली चाहते हैं अच्छी फोटो खींचना तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 5 कैमरा ऐप के बारे में जिनसे आप फोटो को बेहतर बना सकते हैं. ये ऐप Android के साथ-साथ iOS पर भी सपोर्ट करते हैं.

Best Camera App : फेस्टिव सीजन में ऑफिस, सोसायटी व घर के आसपास तरह-तरह के कार्य़क्रम आयोजित होते रहते हैं. इनमें लोग जमकर फोटो भी खींचते हैं. हर कोई चाहता है कि उसकी फोटो अच्छी दिखे. अच्छी फोटो के लिए कैमरा के साथ-साथ अच्छे सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग की भी जरूरत होती है. इसके अलावा फिल्टर करने के लिए भी कुछ टूल्स हों तो फोटो को और बेहतर बना सकते हैं. हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 5 कैमरा ऐप के बारे में जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी फोटो को बेहतर बना सकते हैं. ये ऐप Android के साथ-साथ iOS पर भी सपोर्ट करते हैं.

  1. Cymera - इस ऐप में आपको बहुत से ब्यूटी फिल्टर ऑप्शन मिलेंगे. इसके अलावा इसमें बॉडी एडिटर फिल्टर की भी सुविधा है. इसमें बिल्ट इन एडिटर का फीचर है जिसके माध्यम से आप अपनी फोटो को सोशल मीडिया की जरूरत के हिसाब से एडिट कर सकते हैं.
  2. Open Camera - मोबाइल कैमरा ऐप में ये काफी बेहतरीन है. इसमें मैनुअल मोड ऑटो लेवल और वॉयस काउंटडाउन जैसे फीचर्स हैं. इसके अलावा इसमें कई ग्रिड्स भी हैं. ऐप में आपको ऑन स्क्रीन हिस्टोग्राम, फोकस पिकिंग जैसे कई और फीचर्स मिलते हैं. इसके मैनुअल मोड से काफी अच्छी फोटो आती है.
  3. Retrica – फोटो लवर्स के बीच में यह ऐप काफी मशहूर है. इसमें 190 तरह के फिल्टर्स ऑप्शन मिलते हैं. इसमें ब्लर, ग्रेन व अन्य क्रिएटिव इफेक्ट्स दिए गए हैं. इसमें दिया गया रैंडम फिल्टर बटन इसे इस्तेमाल करना और आसान बना देता है.
  4. Camera 360 - अगर आप फोटो को फनी बनाना चाहते हैं, तो इस ऐप को ट्राई कर सकते हैं. इसमें बहुत सारे स्टिकर्स, कार्टून लेयर्स दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपनी फोटो पर कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें मेकअप और ब्यूटी फिल्टर्स के ऑप्शन भी आपको मिलेंगे, जिनसे आपकी फोटो अच्छी बन सकती है.
  5. Panorma 360 - अगर आप एक फ्रेम में ज्यादा से जयादा लोगों को लेकर लंबी फोटो खींचना चाहते हैं तो इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें पैनोरमा शूटिंग मोड दिया गया है, जो शानदार है. इसके अलावा इसमें कई और भी फीचर्स हैं, जिनके जरिए आप फोटो को सुंदर बना सकते हैं. इसमें जीयो टैगिंग का भी ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें

Amazon Festival Sale: जानिये क्या होता है फोन में क्वाड कैमरा? दिवाली सेल में एक दिन के लिये MI के 108MP क्वाड कैमरे पर 20 हजार तक की छूट

SemiConductor Crisis: इस छोटी सी चिप ने पूरी दुनिया के इलेक्ट्रॉनिक बाजार को दिया झटका, उत्पादन घटने से इलेक्ट्रॉनिक सामान की सप्लााई पर असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget