एक्सप्लोरर

अब तो वेरिफाइड अकाउंट के साथ आ रहे स्कैमर्स, लेकिन Facebook ने क्यों दिया ऐसी प्रोफाइल को ब्लू टिक?

Facebook : सोशल मीडिया विशेषज्ञ मैट नवारा ने एक फेक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसे ब्लू टिक मिला हुआ है. यह एक नकली प्रोफाइल है. खबर में पूरा सच जानिए

Facebook Scam : अगर आपको फेसबुक पर किसी अनजान वेरिफाइड अकाउंट से मैसेज आता है तो आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है. सोच समझकर की आप कोई कदम उठाएं. दरअसल, फेक वेरिफाइड प्रोफाइल से जुड़े स्कैम का मामला सामने आया है. अब जब हम फेक वेरिफाइड प्रोफाइल का नाम सुनते हैं तो मन में सबसे पहले सवाल यही आता है कि फेसबुक ने फेक अकाउंट को वेरिफाई किया ही क्यों? आइए इस स्कैम के बारे में जानते हुए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब जानते हैं. 

फेसबुक ने क्यों वेरिफाई की फेक प्रोफाइल?

देखिए ट्विटर पैड ब्लू टिक ऑफर कर रहा है, लेकिन फेसबुक और इंस्टाग्राम अभी भी ब्लू टिक देने के लिए पुराने तरीके पर भरोसा करते हैं. इसका मतलब है कि अगर कोई फेसबुक या इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल वेरिफाई करवाना चाहता है तो उसे अपने पहचान पत्र के साथ सार्वजनिक हित का दावा करने के लिए लिंक की एक सीरीज शेयर करनी होगी. हालांकि, मेटा अब पैड ब्लू टिक की भी टेस्टिंग कर रही है. यह फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. अब हो सकता है कि स्कैमर ने इसी टेस्टिंग का फायदा उठाया हो. यह भी संभव हो सकता है कि स्कैमर ने एक वेरिफाइड प्रोफाइल को हैक कर लिया हो और प्रोफाइल पिक्चर और यूजर नेम बदल दिया हो.

सोशल मीडिया विशेषज्ञ ने खोली पोल

सोशल मीडिया विशेषज्ञ मैट नवारा ने एक फेक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसे ब्लू टिक मिला हुआ है. मैट नवारा ने मेटा से सवाल किया है कि मेटा ऐसी प्रफाइल को वेरिफाई कैसे कर सकते है? ऐसी फेक प्रोफाइल पर एड कैसे चल रहे हैं? 

 

जरूरी बात यह है कि स्कैमर्स ने खुद को मेटा का ऑफिशियल पेज दिखाया हुआ है. यह नकली वेरिफाइड प्रोफाइल सोशल मीडिया मैनेजर्स को उनकी पर्सनल जानकारी और पैसे चुराने के लिए एक संदिग्ध लिंक के साथ मैसेज भेज रही है. स्कैमर्स सुरक्षा मुद्दो का बहाना देते हुए लिंक पर क्लिक करने के लिए कह रहे हैं. 

पोस्ट को मिले कई लाइक्स और कमेंट

स्क्रीनशॉट में यह भी दिखाया गया है कि पोस्ट पर लगभग 950 रिस्पॉन्स और 140 से अधिक कॉमेंट हैं. इसे 92 बार शेयर भी किया गया है. प्रोफाइल और पोस्ट एकदम असली नजर आ रही हैं. अगर आपको भी ऐसी पोस्ट दिखाई दे, तो आपको उनसे हर कीमत पर बचना चाहिए. यह एक स्कैम विज्ञापन है जो यूजर्स को मैलवेयर से अटैक करवाने के लिए किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें -  Karnataka election: लंबी कतार में खड़े होने की अब नहीं है जरूरत, सेल्फी लीजिए और डाल आइए Vote, जानिए क्या है ये नया सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget