एक्सप्लोरर

Meta-इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स में से बीती रात फेसबुक के 5 लाख तो इंस्टा के इतने यूजर्स ने झेली परेशानी

FB-Insta Down Data: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के कल रात अचानक डाउन होने के बाद लाखों लोग परेशान हुए जिसका डेटा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर ने शेयर कर दिया है.

Facebook Instagram Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 मार्च 2024) को अचानक डाउन हो गए थे. भारत समेत वैश्विक स्तर पर फेसबुक के डाउन होने की शिकायत 5 लाख से ज्यादा लोगों ने दर्ज कराई. इसके अलावा 92 हजार यूजर्स ऐसे थे, जो कि इंस्टाग्राम डाउन होने के बाद परेशान थे. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने थ्रेड्स, मैसेंजर और यूट्यूब के डाउन होने की बात कही.

5.5 लाख फेसबुक यूजर्स ने की शिकायत

लाखों फेसबुक यूजर्स के अकाउंट जब मंगलवार रात खुद ही लॉग आउट होने लगे तो यूजर्स परेशान हो गए. Outage Tracking Website डाउनडिटेक्टर.कॉम के अनुसार आउटेज के पीक के दौरान, 5 लाख 50 हजार लोगों ने फेसबुक डाउन की शिकायत की तो वहीं इंस्टाग्राम के लिए 92 हजार से ज्यादा यूजर्स ने परेशानी दर्ज कराई. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने वॉट्सएप और थ्रेड्स के डाउन होने की भी बात कही. 

मेटा कम्यूनिकेशन डायरेक्टर ने क्या कहा

इस घटना को हुए 14 घंटे के करीब हो गए हैं पर अभी तक इन प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने के पीछे की वजह सामने नहीं लाई गई है. मेटा कम्‍यूनिकेशन डायरेक्‍टर एंडी स्टोन ने फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने के बाद मामले को लेकर कहा कि समस्या के सामने आने के बाद हमें लगातार शिकायतें मिलीं. इसके बाद कुछ ही समय में मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन होने की समस्याओं को सुलझा लिया था. 

फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने के बाद बने मजेदार मीम्स

फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा था. कुछ यूजर्स ने इसको लेकर बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक लोड होने में परेशानी आ रही है. जबकि फेसबुक अकाउंट्स लॉगआउट हो गए. फेसबुक डाउन होने के बाद ट्विटर पर मीम्स भी जमकर बने. 

@Memefied_O नाम के ट्विटर अकाउंट ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की एक तस्वीर साझा की है. तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया, "जुकरबर्ग अभी.. " इस फोटो पोस्ट में मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग एक वायर जोड़ते हुए नजर आ रहे थे. 

फेसबुक और इंस्टाग्राम के दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स

मेटा के प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स दुनियाभर में फैले हुए हैं और इनके अकाउंट्स पर कल रात आई परेशानी एक बार फिर इस बात का अहसास करा रही है कि सोशल मीडिया के दौर में अगर ये प्रमुख प्लेटफॉर्म किसी वजह से ठप होते हैं तो लोगों को भारी दिक्कतें होती हैं.

यह भी पढ़ें:-

'यह पागलपन चौंका देने...' एलन मस्क ने Google के चैटबॉट पर साधा निशाना, दे दिया ये बड़ा सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन चोरी हुआ तो भी डेटा रहेगा सुरक्षित, Realme Oppo OnePlus में ऑन करें ये फीचर्स
फोन चोरी हुआ तो भी डेटा रहेगा सुरक्षित, Realme Oppo OnePlus में ऑन करें ये फीचर्स
Google Account की ये 5 सेटिंग्स अभी बदलें! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Google Account की ये 5 सेटिंग्स अभी बदलें! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
AI से लेकर रोबोटिक्स तक, BRICS में दिखे 37 डीप-टेक इनोवेशन
AI से लेकर रोबोटिक्स तक, BRICS में दिखे 37 डीप-टेक इनोवेशन
लैपटॉप के Webcam के पास क्यों बने होते हैं ये छोटे-छोटे छेद? ये है वजह
लैपटॉप के Webcam के पास क्यों बने होते हैं ये छोटे-छोटे छेद? ये है वजह

वीडियोज

The Revolutionaries: Nikkhil Advani ने Bhuvan Bam, Rohit Saraf और Pratibha Ranta की Casting पर की बात
Salman Khan की Maatrubhumi को लेकर बड़ा Update, जल्द CBFC Clearance के बाद आएगी Release Date?
Hanuman Ansh ने ₹200 करोड़ कमाए, फिर भी Oscars 2026 की Race से बाहर, Producer ने बताई वजह
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan ने Qazi Touqeer को कहा ‘Rockstar’, Aman Gandhi को Reality Check
MAYAWATI का बड़ा फैसला! ANAND KUMAR के बेटों का पत्ता साफ, भतीजी को मिलेगी कमान? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS पर कपिल सिब्बल ने सरकार को दी बधाई, कहा- 'बड़ी उपलब्धि है कि...'
BRICS पर कपिल सिब्बल ने सरकार को दी बधाई, कहा- 'बड़ी उपलब्धि'
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: BJP मार रही बाजी या जीत रही कांग्रेस? जानें सभी नगर निगम के ताजा रिजल्ट
Live: BJP मार रही बाजी या जीत रही कांग्रेस? जानें सभी नगर निगम के ताजा रिजल्ट
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
'मिर्जापुर द मूवी' 250 करोड़ कमाने के बाद भी इस तेलुगु फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, जानें कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' 250 करोड़ कमाने के बाद भी इस तेलुगु फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, जानें कलेक्शन
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए TET 2026 के लिए आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए TET 2026 के लिए आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल
Embed widget