एक्सप्लोरर

Elon Musk की कंपनी xAI आज लॉन्च करेगी अपना पहला प्रोडक्ट, डिटेल जानिए 

Musk's xAI: ओपन एआई के चैट जीपीटी और गूगल के बार्ड के बाद अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स, एलन मस्क आज अपना पहला AI प्रोडक्ट लॉन्च करने वाले हैं. हालांकि शुरुआत में ये कुछ ही लोगों के लिए लाइव किया जाएगा.

दुनिया के सबसे अमीर सख्स, एलन मस्क आज अपना पहला AI प्रोडक्ट लॉन्च करने वाले हैं. उन्होंने इसकी जानकारी बीते दिन एक एक्स पोस्ट के जरिए शेयर की. मस्क ने लिखा कि XAi आज यानि शनिवार को कुछ चुनिंदा लोगों के लिए अपना पहला AI प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. मस्क ने लिखा कि कुछ मामलों में उनका प्रोडक्ट बाजार में मौजूद AI प्रोडक्ट्स से एकदम अलग साबित होने वाला है. यानि ये एकदम बेस्ट होगा. एलन मस्क अपने इस प्रोडक्ट से बाजार में मौजूद चैट जीपीटी और बार्ड जैसे एआई चैटबॉट को टक्कर देने की सोच रहे हैं. मस्क की कंपनी Xai को मार्च में लॉन्च किया गया था जिसके बाद कंपनी की एक वेबसाइट भी लाइव की गई. वेबसाइट के मुताबिक, मस्क की इस कंपनी में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत बड़ी-बड़ी कंपनियों के एक्स एम्प्लॉइज हैं जो नए प्रोडक्ट पर महीने से काम कर रहे हैं.

सच बोलने वाला चैटबॉट लॉन्च करना चाहते हैं मस्क 

बाजार में मौजूद एआई चैटबॉट से एलन मस्क ज्यादा खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ये चैटबॉट ह्यूमन टच और इससे जुड़े गोल से मैच नहीं होते. मस्क ने कुछ महीनो पहले TruthGPT लॉन्च करने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि उनका ये टूल ऑब्जेक्टिव रियलिटी पर काम करेगा और गलत जानकारी नहीं देगा.

एक्सएआई के सह-संस्थापक ग्रेग यांग के अनुसार, कंपनी का मिशन "गणित के डीप लर्निंग " का पता लगाना है. दरअसल, ये एआई की एक शाखा जो डेटा से सीखने और जटिल कार्यों को करने के लिए बड़े न्यूरल नेटवर्क का उपयोग करती है. यांग ने कहा कि xAI बड़े न्यूरल नेटवर्क के लिए 'हर चीज़ का सिद्धांत' विकसित करेगा" और AI को अगले स्तर पर ले जाएगा. 

Xai की वेबसाइट के मुताबिक, ये कंपनी एक्स कॉर्प से अलग है, लेकिन अपने मिशन की दिशा में प्रगति के लिए कंपनी एक्स (ट्विटर), टेस्ला और अन्य कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगी. 

यह भी पढ़ें:

WhatsApp ने बैन किए 71 लाख भारतीय अकाउंट, आप तो नहीं कर रहे ये गलती, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget