एक्सप्लोरर

X(Twitter) पर एलन मस्क ने कंपनियों को दिया ये फीचर, LinkedIn को मिलेगी सीधी टक्कर

X New Feature: ऐसी कंपनियां जो मस्क को हर महीने 82,550 रुपये का भुगतान करेंगी वे अब ट्विटर पर जॉब लिस्टिंग कर सकती हैं और यहां से बेस्ट कर्मचारी चुन सकती हैं.

X launches new job hiring feature: एलन मस्क ने ट्विटर पर एक नया जॉब हायरिंग फीचर वेरिफाइड कंपनियों के लिए जारी किया है जो उन्हें अपनी प्रोफाइल पर जॉब लिस्टिंग करने में मदद करेगा.कंपनी ने कहा कि ये सुविधा संबंधित कंपनियों को एक्स हायरिंग बीटा पर प्रदर्शित नौकरी भूमिकाओं के लिए सही उम्मीदवारों को ढूंढने में मदद करेगी. फिलहाल ये फीचर कुछ ही कंपनियों को दिया जा रहा है. इस फीचर को पाने के लिए वेरिफाइड कंपनियों को पहले बीटा प्रोग्राम में एनरोल करना होगा. 

एक्स हायरिंग अकाउंट की ओर से इस विषय में एक पोस्ट शेयर की गई है. इसमें लिखा है-  “एक्स हायरिंग बीटा तक शीघ्र पहुंच को आज ही अनलॉक करें - विशेष रूप से वेरिफाइड कंपनियों के लिए. पोस्ट में आगे लिखा है- अपनी सबसे महत्वपूर्ण भूमिकाओं को यहां प्रदर्शित करें और लाखों प्रासंगिक उम्मीदवारों तक व्यवस्थित रूप से पहुंचें,''

इतने पैसे भरने पर कंपनियां होती हैं वेरिफाइड 

एक्स पर किसी भी कंपनी को वेरिफाइड बैज या गोल्ड चेकमार्क हासिल करने के लिए हर महीने 1,000 डॉलर यानि 82,550 रुपये का भुगतान करना होता है.  गोल्ड चेकमार्क मिलने के बाद कंपनियों को एक्स के तमाम फीचर्स और पोस्ट में बेहतर रीच मिलती है. नए फीचर के बाद अब कंपनियां ट्विटर से ही अपने लिए बेस्ट कैंडिडेट चुन सकती हैं. एक्स का ये नया फीचर LinkedIN जैसे दूसरे जॉब सर्चिंग प्लेटफार्म को कड़ी टक्कर देने वाला है. नई हायरिंग सुविधा लॉन्च करने के बाद, ऑब्जर्वर ने इसे एक्स को 'एवरीथिंग ऐप' बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.

एक्स में अब 3 घंटे की वीडियो कर सकते हैं अपलोड 

ट्विटर में अब पेड यूजर्स 3 घंटे तक की वीडियो अपलोड कर सकते हैं. यूजर्स 1080p में 2 घंटे तक की वीडियो और 720p में 3 घंटे तक की वीडियो पोस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपनी टाइमलाइन में आ रही वीडियो को गैलरी में सेव भी कर सकते हैं

यह भी पढ़ें:

कल Jio और Vivo लॉन्च करेंगे अपना नया स्मार्टफोन, इतनी हो सकती है कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
Ai+ Smartphone Price Hike: Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget