एक्सप्लोरर

Elon Musk के खिलाफ SEC ने दायर किया मुकदमा, जानिए क्या है मामला

Elon Musk: ट्विटर के मालिक एलन मस्क के खिलाफ SEC ने मुकदमा दायर किया है. केस इस बात से संबंधित है कि क्या मस्क ने 2022 में ट्विटर को लेते वक्त फेडरल सिक्योरिटी कानूनों को तोड़ा है या नहीं.

Twitter takeover probe: दुनिया के सबसे अमीर आदमी और ट्विटर के मालिक एलन मस्क के खिलाफ अमेरिकी US सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन ने एक मुकदमा दायर किया है. केस इस बात से संबंधित है कि क्या मस्क ने 2022 में ट्विटर के स्टॉक लेते वक्त फेडरल सिक्योरिटी कानूनों को तोड़ा है या नहीं और उनके द्वारा दिये गए बयान और एसईसी फाइलिंग सही हैं या नहीं. इस मुकदमे के चलते मस्क को कोर्ट में गवाही देनी होगी और सभी बातों को सामने रखना होगा.बता दें, एलन मस्क पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीद चुके हैं. टेकओवर के बाद मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स रख दिया है और कंपनी की कई सारी पॉलिसीज में भी बदलाव किया है.

लंबे समय से चल रही है लड़ाई 

एलन मस्क और SEC के बीच लंबे समय से कोर्ट की लड़ाई चल रही है. SEC ने मई 2022 में ये कहा था कि वह मस्क के ट्विटर टेकओवर की जांच कर रही है. बीते दिन कोर्ट में की गई फाइलिंग में SEC ने कहा कि उसने मई 2023 में मस्क को सम्मन भेजा था, जिसमें उन्हें एसईसी के सैन फ्रांसिस्को कार्यालय में गवाही देने के लिए आना था. इसपर एलन मस्क ने 15 सितंबर को पेश होने के लिए कहा था. हालांकि मस्क ने पेशी के दो दिन पहले कुछ आपत्तियां उठाई और वे उपस्थित नहीं हुए. इसके साथ ही SEC ने कहा कि मस्क ने अक्टूबर और नवंबर में भी पेशी के लिए मना कर दिया है.

मस्क पहले दे चुके हैं गवाही   

एलन मस्क ने पेशी में न आने की वजह बताते हुए कहा कि SEC उन्हें बार-बार परेशान कर रहा है. उन्होंने कहा कि उनके वकील को सभी पेपर्स को जांचने और समझने का समय चाहिए जिसके बाद ही वो कोई निर्णय लेंगे. फाइलिंग के अनुसार, एलन मस्क ने जांच से संबंधित एसईसी दस्तावेज पहले ही दे दिए हैं  और इससे पहले पिछले साल जुलाई में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वो गवाही भी दे दी है. 

मस्क के वकील एलेक्स स्पिरो के एक बयान में कहा कि एसईसी इस गुमराह जांच में पहले ही कई बार मस्क की गवाही ले चुका है और अब बहुत हो गया है. वहीं, SEC का कहना है कि वह मस्क की गवाही की मांग कर रहा है ताकि वह जानकारी प्राप्त की जा सके जो पहले से एसईसी के पास नहीं है.

यह भी पढें:

सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस की भारत में जल्द होगी शुरुआत, Jio और Oneweb इस महीने दिखाएगी लाइव डेमो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget