एक्सप्लोरर

Twitter Verified Accounts Features: एलन मस्क ने लॉन्च किया ट्विटर का अपडेटेड अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम, अब 3 रंगों में होगा टिक

Twitter launches verified accounts Features: ट्विटर ने आखिरकार अपने अपडेटेड अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम को लॉन्च कर दिया है. इसके तहत अब वेरिफाइड अकाउंट के लिए तीन रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा.

Twitter Blue Tick Paid Subscription Features: अगर आप ट्विटर यूजर हैं और लंबे समय से ट्विटर के अपडेटेड अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम का इंतजार कर रहे थे, तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, ट्विटर ने काफी इंतजार के बाद आखिरकार अपने अपडेटेड अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम को लॉन्च कर दिया है. इसके तहत अब वेरिफाइड अकाउंट के लिए तीन रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा. कलर को अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से बांटा गया है. यहां हम आपको विस्तार से बताएंगे कि अब आपको कौन-कौन से कलर के टिक मिलेंगे, और किस रंग का यूज किसके लिए होगा.

ये हैं तीनों कलर और इनकी कैटेगरी

ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने कंपनी के इस फीचर को लॉन्च करते हुए बताया कि अब वेरिफाइड अकाउंट को तीन कैटेगरी में बांटा गया है और इनके कलर को भी इसी हिसाब से तय किया गया है. गोल्ड कलर का वेरिफाइड टिक कंपनियों के लिए होगा. वहीं सरकारी संस्थाओं या सरकार से जुड़े अकाउंट के लिए ग्रे कलर का टिक उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं, इंडिविजुअल के लिए ब्लू कलर का टिक उपलब्ध रहेगा. हालांकि मस्क ने ये स्पष्ट किया कि वेरिफाइड अकाउंट को मैन्युअली प्रमाणित किया जाएगा. अगर इस प्रक्रिया में कमी मिलती है तो अकाउंट वेरिफाइ नहीं किया जाएगा. यही नहीं, उल्लेखनीय और ऑफिशियल जैसे अलग टैग सीमित हैं ऐसे में यह सभी को नहीं दिए जाएंगे.

मिसयूज की वजह से रोकना पड़ा था प्लान

बता दें कि पिछले महीने ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क ने ब्लू टिक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया था, लेकिन आसामाजिक तत्वों ने इसका मिसयूज करना शुरू कर दिया. 8 डॉलर देकर कई ठगों ने नामी कंपनियों और हस्तियों के नाम से फेक आईडी बनाई और वेरिफाइड अकाउंट का चार्ज देकर अकाउंट भी वेरिफाई करा लिया. इसके बाद उन्होंने उल्टे सीधे ट्वीट किए, जिससे मूल कंपनी को काफी नुकसान हुआ. लगातार फ्रॉड को देखते हुए मस्क ने ये सेवा बंद कर दी. उन्होंने घोषणा की थी कि वह जल्द ही इस सर्विस को अपडेट करके फिर से लॉन्च करेंगे. उन्होंने इसे लेकर दो बार टाइम दया, लेकिन तय समय में चीजें स्पष्ट न हो पाने की वजह से इसकी लॉन्चिंग नहीं हो पाई.  

ये भी पढ़ें

पायलट-गहलोत की मौजूदगी में राहुल गांधी बोले- 'राजस्थान के नेताओं को दो-तीन चीजें बोली हैं, वो आपको नहीं बताऊंगा लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget