एक्सप्लोरर

बुरा फंसे Elon Musk! इस 'Deepfake' वीडियो में दे रहे क्रिप्टो स्कैम को बढ़ावा, फिर हुआ ये

Elon Musk Deepfake Video: एलन मस्क का एक डीपफेक वीडियो यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम किया गया, जिसमें मस्क क्रिप्टोकरेंसी स्कैम को बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे हैं. इस स्ट्रीमिंग में 30 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे.

Elon Musk Deepfake Video Viral: आज के टाइम में डीपफेक की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन यह चर्चा लोगों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है. आए दिन किसी ना किसी का डीपफेक वीडियो वायरल हो जाता है चाहे वो कोई सेलिब्रेटी हो या कोई नेता...अब एक बार फिर खबर आई है कि टेस्ला के सीईओ और स्पेक्सएक्स के मालिक एलन मस्क डीपफेक वीडियो का शिकार हो गए हैं. 

एलन मस्क की डीपफेक वीडियो को यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम किया गया जिसका प्रसारण करीब 5 घंटे तक चला. जानकारी के मुताबिक, इस डीपफेक वीडियो में एलन मस्क लाइवस्ट्रीम में क्रिप्टो करेंसी स्कैम को बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में मस्क की एक क्लिप दिखाई गई, जो टेस्ला इवेंट से लाइवस्ट्रीम की तरह दिख रही थी हालांकि नकली वीडियो को बाद में हटा दिया गया. 

डीपफेक वीडियो में क्या था?

जैसे ही एलन मस्क की डीपफेक वीडियो सामने आई, चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया. वीडियो क्लिप में मस्क की एआई जनरेटेड आवाज है और वो क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी किसी वेबसाइट पर जाने और गिवअवे में भाग लेने के लिए कह रहे थे. मस्क के डीपफेक में उन्होंने गिवअवे में भाग लेने के लिए बिटकॉइन, एथेरियम या डॉगकॉइन जमा करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही वीडियो में यह वादा भी किया गया कि आप जो भी राशि जमा करेंगे, सिस्टम क्रिप्टोकरेंसी की दोगुनी राशि को आपको वापस भेज देगा.

टेस्ला के नाम से बना अकाउंट हैक

डीपफेक वीडियो बनाने तक ही चीजें सीमित नहीं हैं बल्कि हैकर्स ने टेस्ला के नाम से बने अकाउंट को ही हैक कर लिया. ऐसा इसलिए है क्योंकि टेस्ला के नाम से बने अकाउंट पर आधिकारिक वेरिफिकेशन बैज था और इसी अकाउंट से लाइवस्ट्रीमिंग की जा रही थी. इसका साफ-साफ मतलब यही है कि यह अकाउंट हैक कर लिया गया था. इतना ही नहीं एक टाइम में 30 हजार से ज्यादा ऑडियंस इस स्ट्रीम में शामिल थी. 

यह भी पढ़ें:-

Instagram पर यूज करना हैं Meta AI पर समझ नहीं आ रहा कुछ? परेशान होने की बजाय यहां जानें 

 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget