एक्सप्लोरर

Electronic Soil: अब मिट्टी भी हुई इलेक्ट्रॉनिक! 15 दिन में फसल होगी दोगुनी, इतनी बढ़ जाएगी उपज

वैज्ञानिकों ने खेती का एक ऐसा तरीका ढूंढ लिया है जिसमें मिट्टी की जरूरत नहीं है. यानि बिना मिट्टी के आपकी फसल तैयार हो जाएगी और फसल समान्य की तुलना से 50 गुना ज्यादा होगी. यहां समझिए आखिर क्या है ये टेक्नोलॉजी.

Electronic soil:समय के साथ टेक्नोलॉजी किस कदर बढ़ रही है इसका उदहारण स्वीडन की लिंकपिंग यूनिवर्सिटी ने पेश किया है. दरअसल, लिंकपिंग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रॉनिक सॉइल का इजात किया है. यानि आपको फसल उगाने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं है. बिना मिट्टी के आपकी फसल तैयार हो जाएगी, साथ ही सामान्य की तुलना में 50% ज्यादा पैदावार भी होगी. ये पढ़कर आपको हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन ये सच है. अब समझिये कि क्या है ये टेक्नोलॉजी और किसपर इसका ट्रायल किया गया है.

ये इलेक्ट्रॉनिक सॉइल क्या है?

बिना मिट्टी के खेती करने की इस टेक्निक को हाईड्रोपोनिक्स कहते हैं. लंबे समय से ये टेक्नोलॉजी हम सभी के बीच है और कई लोग इससे खेती भी कर रहे हैं. इसमें फसल उगाने के लिए मिनरल्स, पानी और बालू का इस्तेमाल किया जाता है. हाईड्रोपोनिक्स में मिनिरल न्यूट्रियंट साल्यूशन की मदद से फसल उगाई जाती है और इस टेक्निक से कहीं भी फसल पैदा की जा सकती है. ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रकोप के चलते इस टेक्नोलॉजी का इजात किया गया था और कई लोग आज इस टेक्नोलॉजी की मदद से खेती कर रहे हैं. इस टेक्निक में मिनिरल न्यूट्रियंट साल्यूशन ही पौधे का सबकुछ है और क्योकि इसे लाइट से एक्टीवेट किया जाता है इसलिए इसे इलेक्ट्रिक सॉइल नाम दिया गया है.

लिंकपिंग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस खेती की टेक्निक में एक नए तरह के सब्सट्रेट (सतह जिसपर पौधा बढ़ेगा) का इस्तेमाल किया है जिसमें लाइट की मदद से इस सब्सट्रेट को उत्तेजित किया जाता है. यानि फसल की जो सतह है उसमें लाइट की मदद से ज्यादा न्यूट्रिशन और फसल की जड़ो को तेजी से एक्टीवेट किया जाता है जिससे फसल की ग्रोथ जल्दी बढ़ती है. इस तरह की खेती में आप फसल के न्यूट्रिशन को कंट्रोल कर सकते हैं.


Electronic Soil: अब मिट्टी भी हुई इलेक्ट्रॉनिक! 15 दिन में फसल होगी दोगुनी, इतनी बढ़ जाएगी उपज

15 दिनों में 50 प्रतिशत तक बढ़ गई फसल 

जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित शोध से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक मिट्टी में उगाए गए जौ के पौधे 15 दिनों में 50 प्रतिशत अधिक बढ़ गए जब उनकी जड़ों को विद्युतीय रूप से उत्तेजित किया गया. यानि जब जौ के पौधे की जड़ो को इलेक्ट्रिकली एक्टिवेट किया गया तो उनकी ग्रोथ सामान्य की तुलना में 50% तक 15 दिनों में बढ़ गई.

स्वीडन में लिंकोपिंग विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसरएलेनी स्टावरिनिडो ने कहा कि दुनिया की आबादी लगातार बढ़ रही है और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या गंभीर है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम केवल पहले से मौजूद कृषि तरीकों से लोगों की खान-पान की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाएंगे. इसलिए हमे तकनीक की मदद लेनी होगी और हाईड्रोपोनिक्स की मदद से ये सब किया जा सकता है.

कम जगह में उग जाती है ज्यादा फसल 

एक टेक्नोलॉजी की मदद से आप वर्टिकल तरीके से खेती कर सकते हैं. जैसे इस हाईड्रोपोनिक्स सेटअप को एक टावर के फॉर्म में लगाया जा सकता है और एक ही जगह पर कई फसल उगाई जा सकती है. हाईड्रोपोनिक्स खेती में एक कंट्रोल एट्मोस्फियर बनाया जाता है और सबकुछ नियंत्रित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने जारी किया Copilot ऐप, चैट जीपीटी वाला ये पेड फीचर इसमें है फ्री

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget