एक्सप्लोरर

क्या मोबाइल हो जाएंगे महंगे या फिर कम होगी कीमत? जानें ट्रंप के टैरिफ से कितना पड़ेगा असर

Donald Trump Reciprocal Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में 'रेसिप्रोकल टैरिफ' लागू करने की घोषणा कर दी है. इस नए टैरिफ के तहत अब अमेरिका भारत से आयात

Donald Trump Reciprocal Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में 'रेसिप्रोकल टैरिफ' लागू किया है. इस नए टैरिफ के तहत अब अमेरिका भारत से आयात होने वाले सामानों पर 26% तक शुल्क वसूलेगा. अब यह देखना दिलचस्प है कि ट्रंप के इस फैसले से भारत पर कितना असर पड़ने वाला है. खासकर मोबाइल फोन के निर्यात के क्षेत्र में ट्रंप के टैरिफ का असर देखने को मिल सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप के इस नए टैरिफ से ऐपल जैसी कंपनियों पर ज्यादा असर देखने को मिलेगा क्योंकि यह कंपनियां भारत से बड़ी मात्रा में अमेरिका को फोन भेजती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल भारत से होने वाले मोबाइल निर्यात में लगभग 70% की हिस्सेदारी रखती है.

क्या भारत को होगा नुकसान?

ट्रंप के टैरिफ बढ़ने से भारत से अमेरिका को भेजे जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान की लागत बढ़ जाएगी. बताते चलें कि इस टैरिफ से पहले भारत इन सामानों पर कोई भी शुल्क नहीं देता था लेकिन ट्रंप के इस फैसले के बाद अब भारत जो भी इलेक्ट्रॉनिक सामान अमेरिका को भेजेगा उसपर भारत को पूरे 26 फीसदी शुल्क देना होगा. हालांकि अब ज्यादा लागत होने से भारतीय इलेक्ट्रॉनिक सामानों की डिमांड में गिरावट देखने को मिल सकती है जिससे भारतीय कंपनियों को नुकसान हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में भारत ने करीब 11.1 बिलियन डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक सामान एक्सपोर्ट किया था जिसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी मोबाइल फोन की थी.

भारत कितना लगाता है शुल्क

ऐसा नहीं है कि सिर्फ अमेरिका ही भारतीय सामानों पर शुल्क लगा रहा है. भारत भी अमेरिकी सामान पर शुल्क लगाता है. भारत, वर्तमान में अमेरिका से आने वाले स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर करीब 15% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 1.5% सरचार्ज वसूलता है. जानकारी के लिए बता दें कि रेसिप्रोकल टैरिफ का अर्थ होता है कि एक देश जितना शुल्क लगाता है, दूसरा देश भी उतना ही लगाए, लेकिन ट्रंप का 26% टैरिफ इसका उल्लंघन करता नजर आता है.

Apple पर पड़ेगा ज्यादा असर

ट्रंप के इस नए ट्रैरिफ से एप्पल जैसी बड़ी कंपनी पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि एप्पल भारत से इलेक्ट्रॉनिक सामान का सबसे बड़ा निर्यातक है. कंपनी भारत में iPhone बनाकर उसे अमेरिका सहित अन्य देशों में भेजती है. अब ट्रंक के टैरिफ से एप्पल आईफोन पर असर देखने को मिलेगा और आईफोन की बिक्री भी प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

ChatGPT और Google Gemini को टक्कर देने के लिए Meta ने पेश किया Llama 4, जानें कैसे करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget