एक्सप्लोरर

क्या Covid-19 का है 5G कनेक्शन? UK में लोगों ने क्यों फूंक दिए 5G टावर, जानिए पूरा मामला

यूके में अफवाह फैल गई कि 5G टेक्नोलॉजी की वजह से दुनिया में कोरोना वायरस फैल रहा है. इसके बाद वहां के लोगों ने 5G टावर को आग लगा दी.

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. इस महामारी से लाखों लोग ग्रस्त हैं और हजारों लोगों ने अब तक इससे अपनी जान गंवा दी हैं. इस सबके बीच यूके में इसको लेकर एक अलग मामला सामने आ रहा है. यूके में लोग वहां लगे 5G टावर में आग लगा रहे हैं.

दरअसल कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी खबरें सामने आईं कि 5G टेक्नॉलोजी की वजह से कोरोना वायरस फैल रहा है. इन खबरों में दावा किया गया कि चीन के वुहान में कोविड-19 इसलिए फैला क्योंकि वहां हाल ही में 5G नेटवर्क लगाए गए थे.

वहीं जैसे जैसे ये खबर फैलती गई लोगों को गुस्सा बढ़ता गया. इसके बाद यूके में लोगों ने 5G नेटवर्क के टावर्स को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि 5G इंस्टॉलेशन के लिए केबल बिछाने वाले मजदूरों के साथ भी दुर्वव्यहार किया गया.

यूके में मोबाइल नेटवर्क से जुड़े चार उद्योग समूहों ने ग्राहकों को ओपन लेटर लिखा है. जिसमें उन्होंने इसको रोकने के लिए मदद मांगी है. उन्होंने कहा है, "इस मुश्किल घड़ी में आपकी मदद की जरूरत है. अगर आपको कोई गलत जानकारी देता है या आपके सामने हमारे किसी मजदूर को प्रताड़ित करता है तो आप इसकी रिपोर्ट करें या फिर हमें फोन करें. आपकी मदद से बहुत फर्क पड़ेगा."

वहीं यूके सरकार के डिजिटल, कल्चर, मीडिया व स्पोर्ट्स विभाग ने इस पर ट्वीट करके प्रतिक्रिया दी है. विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलने और 5जी टेक्नॉलजी के बीच किसी तरह के संबंध का कोई सबूत नहीं मिला है. इस दावे को इस बात से मजबूती मिलती है कि जापान, ईरान और भारत जैसे देशों में भी कोरोना वायरस फैला है जबकि यहां अभी तक 5G टेक्नोलॉजी की शुरुआत भी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें

COVID-19: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की तबीयत बिगड़ी, ICU में किए गए शिफ्ट Coronavirus: रूस में रोकी गई भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग, ‘मिशन गगन यान’ के लिए हो रहे थे तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
चार्जिंग का नया ऑल इन वन गैजेट? Xiaomi का 165W पावर बैंक कितना है खास
चार्जिंग का नया ऑल इन वन गैजेट? Xiaomi का 165W पावर बैंक कितना है खास
घर के लिए खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक चिमनी, इन बातों को रखें ध्यान
घर के लिए खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक चिमनी, इन बातों को रखें ध्यान
दिवाली पर फोन खरीदें कम दाम में, मिल सकती है 50% तक छूट
दिवाली पर फोन खरीदें कम दाम में, मिल सकती है 50% तक छूट

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'साकेत थाने का पूरा CCTV सार्वजनिक...', महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा
'साकेत थाने का पूरा CCTV सार्वजनिक...', महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
Embed widget