एक्सप्लोरर

क्या आप भी बहा देते हैं AC का पानी? इन आसान तरीकों से बनाएं इसे सुपर-यूजफुल!

Reusing AC Drain Water: गर्मी में एसी से निकलने वाले पानी को बेकार न समझें, इसे समझदारी से इस्तेमाल करके आप पानी की बड़ी बचत कर सकते हैं.

गर्मी का मौसम आते ही एसी की जरूरत हर घर में बढ़ जाती है. ठंडी हवा का मजा तो सब उठाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि एसी से जो पानी निकलता है, वो भी आपके बड़े काम का है? जी हां, हम अक्सर इस पानी को बेकार समझकर यूं ही बहा देते हैं, लेकिन असल में इसका सही इस्तेमाल जानकर आप हर महीने ढेर सारा पानी बचा सकते हैं.

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एसी से निकला हुआ पानी कैसे आपके घर के कई छोटे-बड़े कामों में काम आ सकता है. साथ ही ये भी जानिए कि किन कामों में इसका इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना चाहिए.

क्यों न करें हर काम में इस्तेमाल?

देखिए, एसी से जो पानी निकलता है वो पीने लायक नहीं होता. ये पानी डिस्टिल्ड तो होता है लेकिन इसमें बैक्टीरिया और धूल के कण हो सकते हैं. इसलिए इसे पीना नहीं चाहिए, इसे चेहरा या हाथ धोने के लिए इस्तेमाल न करें, नहाने या कपड़े धोने के लिए भी इससे परहेज करें.

अब सवाल ये है कि फिर इस पानी को किस काम में इस्तेमाल करें?

इन कामों में AC के पानी से करें फायदा

  • गाड़ी धोना: रोज-रोज बाल्टी भर पानी बर्बाद करने से बेहतर है कि एसी का जमा हुआ पानी इस्तेमाल करें. कार या बाइक धुल जाएगी और आपको एक्स्ट्रा पानी खर्च नहीं करना पड़ेगा.
  • पौधों को पानी देना (कुछ सावधानी के साथ): कुछ खास पौधों जैसे कैक्टस या सजावटी पौधों में ये पानी दिया जा सकता है. लेकिन ध्यान रखें – हर पौधे को ये पानी सूट नहीं करता, इसलिए पहले थोड़ा टेस्ट करें.
  • फर्श या टॉयलेट की सफाई: टॉयलेट क्लीनिंग या घर में पोछा लगाने के लिए ये पानी एकदम सही है. आप डिटर्जेंट मिलाकर अच्छे से सफाई कर सकते हैं.
  • कूलर या बैटरी में डालना: एसी से निकला पानी डिस्टिल्ड होता है, इसलिए इसे आप इनवर्टर की बैटरी या कूलर में भी भर सकते हैं.

बचत सिर्फ पैसे की नहीं, पानी की भी

सोचिए, रोज अगर आपके एसी से 1-2 लीटर पानी निकलता है तो महीने में ये 30-60 लीटर पानी बनता है, और अगर पूरे सीजन की बात करें तो काफी बड़ी मात्रा में पानी बचाया जा सकता है. इतना ही नहीं, इससे पर्यावरण पर भी अच्छा असर पड़ेगा.

बेकार नहीं, बहुमूल्य है ये पानी

अब जब आपको पता चल ही गया है कि एसी का पानी सिर्फ नाली में बहाने वाली चीज़ नहीं है, तो अगली बार से उसे संभालकर रखें और सोच-समझकर इस्तेमाल करें. थोड़ी सी जागरूकता से हम सब मिलकर न सिर्फ पानी की बचत कर सकते हैं, बल्कि रोज के छोटे-मोटे काम भी आसानी से निपटा सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Xप्लेन: डेटिंग ऐप पर मिला 'प्यार' कहीं ठगी तो नहीं? रोमांस स्कैम का पूरा खेल समझिए
डेटिंग ऐप पर मिला 'प्यार' कहीं ठगी तो नहीं? रोमांस स्कैम का पूरा खेल समझिए

वीडियोज

Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट
Hanuman Ansh ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, छोटे बजट में 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
Gandhari EXCLUSIVE: Taapsee Pannu ने Fake Box Office और Quality Content पर खुलकर की बात
Bigg Boss 20 में नहीं जाएंगी Mallika Sherawat, Abhishek Malhan बोले- इनमें है Bigg Boss वाली वाइब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
Embed widget