एक्सप्लोरर

Instagram पर बस ये काम कर लिया तो न सिर्फ कमाएंगे करोड़ों रुपये, रातोंरात बढ़ जाएंगे फॉलोअर्स

अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं तो इंस्टाग्राम से अच्छी कमाई कर सकते हैं. यहां ब्रांड प्रमोशन और पेड पार्टनरशिप से अच्छी कमाई हो सकती है. इसके लिए आपके फॉलोअर्स ज्यादा होने चाहिए.

Instagram अब सिर्फ इमेज और रील्स शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है. यह प्लेटफॉर्म आपको करोड़ों रुपये कमाने और लोगों के बीच पहचान बनाने का भी मौका देता है. अगर आप एक क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम के जरिए कमाई करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं. इन टिप्स की मदद से आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे. फॉलोअर्स बढ़ने के साथ-साथ आपके लिए इनकम बढ़ाने के मौके भी बढ़ते जाएंगे.

सही समय पर करें पोस्ट

इंस्टाग्राम पर सारा खेल रीच का है. इसलिए ऐसे समय पोस्ट अपलोड करना सही रहता है, जब ऑडिएंस सबसे ज्यादा एक्टिव होती है. इस वजह से कंटेट को ज्यादा विजिबिलिटी मिलती है और एंगेजमेंट भी बेहतर होता है. इससे फॉलोअर्स बढ़ने की संभावना तो है ही, साथ ही आपके कंटेट की रीच बढ़ने के कारण आप बेहतर पैसा भी कमा पाएंगे.

इंफ्लुएंसर्स से मिलाएं हाथ

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आप दूसरे इंफ्लुएंसर्स से साझेदारी कर सकते हैं. उनके साथ कॉलैब कर रील्स और पोस्ट शेयर करें. इससे आपकी पोस्ट नए और अधिक लोगों तक पहुंचेगी. इससे नए फॉलोअर्स मिलने की संभावना बढ़ जाती है. 

नियमित तौर पर करें पोस्ट

सोशल मीडिया पर रीच और आमदनी बढ़ाने के लिए नियमित तौर पर पोस्ट करना जरूरी है. अगर आप कभी-कभी पोस्ट करते हैं तो ना तो आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे और न ही आपकी विजिबिलिटी. इसलिए नियमित तौर पर पोस्ट करते रहें.

क्वांटिटी नहीं क्वालिटी पर दें ध्यान

अगर आप इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स और पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके कंटेट की क्वालिटी टॉप क्लास होनी चाहिए. अब लोगों को ऑथेंटिक और ऑरिजनल कंटेट देखना पंसद आ रहा है. ऐसे में जो क्रिएटर्स हाई-क्वालिटी कंटेट प्रोड्यूस करेंगे, उन्हें ज्यादा फायदा होगा. इसलिए भले ही आप कम पोस्ट करें, लेकिन क्वालिटी से समझौता न करें.

शॉर्ट वीडियो करते हैं कमाल

पिछले साल आई एक रिपोर्ट में पता चला कि लोगों को ऐसे क्रिएटर्स और ब्रांड्स पसंद हैं, जो 15 सेकंड से कम के वीडियो पर फोकस करते हैं. इसलिए लंबे वीडियो की बजाय रील्स पर ज्यादा ध्यान दें. रील्स के जरिए आप ट्यूटोरियल, प्रोडक्ट हाईलाइट और बिहाइंड दे सीन जैसी क्लिप्स शेयर कर सकते हैं. इससे फॉलोअर्स बढ़ने के चांस ज्यादा रहते हैं.

ये भी पढ़ें-

डिजिटल अरेस्ट के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, तीन दिन में हुई 6.6 लाख की ठगी, मरने के बाद भी आते रहे स्कैमर्स के मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'

Embed widget