एक्सप्लोरर

आज ही करें ये 5 सेटिंग्स वरना फोन से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी

अगर आपने अपने स्मार्टफोन में जरूरी प्राइवेसी सेटिंग्स नहीं की हैं, तो आपकी पर्सनल जानकारी साइबर ठगों के हाथ लग सकती है.

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह की अलार्म से लेकर रात की नींद तक हम मोबाइल पर ही टिके रहते हैं. चैट करना हो, शॉपिंग करनी हो, पैसे ट्रांसफर करने हों या फिर सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो, सब कुछ एक ही डिवाइस पर होता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितनी सहूलियत स्मार्टफोन देता है, उतना ही खतरा भी साथ लाता है? अगर आपने कुछ जरूरी प्राइवेसी सेटिंग्स नहीं की हैं, तो आपकी पर्सनल जानकारी आसानी से दूसरों के हाथ लग सकती है. इसका गलत इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से लेकर आपकी पहचान चोरी होने तक हो सकता है.

चलिए जानते हैं वो 5 जरूरी सेटिंग्स जो हर स्मार्टफोन यूज़र को तुरंत एक्टिवेट कर लेनी चाहिए:

1. हर ऐप को न दें खुली छूट

मोबाइल ऐप इंस्टॉल करते समय हम अक्सर बिना ध्यान दिए उन्हें कैमरा, माइक, कॉन्टैक्ट्स और लोकेशन तक की परमिशन दे देते हैं. लेकिन क्या वाकई उस फोटो एडिटिंग ऐप को आपकी लोकेशन जानने की जरूरत है? आप सेटिंग्स में जाकर हर ऐप की परमिशन चेक कर सकते हैं और वहां से गैर-जरूरी एक्सेस को बंद कर सकते हैं.

2. लोकेशन हमेशा ऑन रखना सही नहीं

अगर आपका लोकेशन फीचर लगातार चालू रहता है, तो कई ऐप्स बैकग्राउंड में आपकी मूवमेंट ट्रैक कर सकते हैं. इससे न सिर्फ प्राइवेसी को खतरा होता है, बल्कि बैटरी भी जल्दी खत्म होती है. बेहतर होगा कि लोकेशन सिर्फ तब ऑन करें जब वाकई जरूरत हो – जैसे नेविगेशन के वक्त.

3. Google और Facebook को न दें अपनी हर एक्टिविटी की खबर

गूगल और फेसबुक आपकी सर्चिंग, ब्राउज़िंग और ऐप इस्तेमाल की जानकारी स्टोर करते हैं, ताकि वे आपको टार्गेटेड ऐड दिखा सकें. लेकिन आप चाहें तो Google की Data & Privacy सेटिंग्स में जाकर “Web & App Activity” को बंद कर सकते हैं. इसी तरह Facebook की Off-Facebook Activity बंद करके भी आप अपनी डिजिटल एक्टिविटी को छिपा सकते हैं.

4. फोन और ऐप्स पर मजबूत लॉक लगाएं

आज के समय में फोन सिर्फ बात करने का जरिया नहीं है, ये हमारा डिजिटल वॉलेट, फोटो एल्बम और पर्सनल डायरी बन चुका है. ऐसे में अगर आपका फोन अनलॉक हुआ या चोरी हो गया, तो बड़ी दिक्कत हो सकती है. फोन में PIN, फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जरूर लगाएं. साथ ही जरूरी ऐप्स जैसे WhatsApp, बैंकिंग ऐप्स और गैलरी पर अलग से App Lock भी सेट करें.

5. पब्लिक Wi-Fi से रहें सावधान

फ्री Wi-Fi का लालच हर किसी को होता है, लेकिन मॉल, कैफे या एयरपोर्ट के ओपन नेटवर्क में कई बार हैकर्स एक्टिव रहते हैं. इन नेटवर्क्स पर पर्सनल या बैंकिंग ऐप्स खोलना खतरे से खाली नहीं है. अगर बहुत जरूरी हो तो VPN का इस्तेमाल करें, ताकि आपका डेटा सिक्योर रहे.

थोड़ी सी सतर्कता बचा सकती है बड़ा नुकसान

आजकल डिजिटल दुनिया में जरा सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करा सकती है. ऊपर बताई गई सेटिंग्स को एक्टिव करके आप अपने फोन को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget