एक्सप्लोरर

Google Search Tips: गूगल सर्च के दौरान न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो हो सकती है जेल

Google Tips: क्या आपको पता है कि गूगल पर सर्च (Google Search) के दौरान की गई कुछ गलतियां आपको जेल भी पहुंचा सकती हैं. हम आपको बता रहे हैं ऐसे कुछ पॉइंट जिन्हें आपको गलती से भी सर्च नहीं करना चाहिए.

Google Tips : गूगल (Google) आज के समय में हर किसी के अस्सिटेंट (Assistant) की तरह हो गया है. इंटरनेट ब्राउजिंग (Internet Browsing) से लेकर महत्वपूर्ण जानकारी तक के लिए हम इसका इस्तेमाल करते हैं. हम जो भी सर्च (Search) करते हैं उसका जवाब गूगल हमें दे देता है, लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल पर सर्च (Google Search) के दौरान की गई कुछ गलतियां आपको जेल भी पहुंचा सकती हैं. हम आपको बता रहे हैं ऐसे कुछ पॉइंट जिन्हें आपको गलती से भी गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए.

1. गर्भपात कैसे करें

गूगल पर कभी भी गलती से ये सर्च न करें. अगर आपने गलती से भी गूगल पर गर्भपात (abortion) करने के तरीकों के बारे में खोजा तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है. दरअसल बिना डॉक्टर (Doctor) की मंजूरी के गर्भपात गैरकानूनी है. कुछ विषम परिस्थितियों में ही गर्भपात की इजाजत मिल सकती है.

2. बम बनाने की विधि

गलती से भी गूगल पर बम (Bomb) बनाने की विधि या इससे जुड़ी दूसरी जानकारी सर्च न करें. ऐसा करने से भी आप जेल जा सकते हैं. दरअसल आपके द्वारा ये सर्च करने पर सीधे आपके सिस्टम का आईपी एड्रेस पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों तक पहुंच जाता है. इसके बाद एजेंसी आप पर कार्रवाई कर सकती है.

ये भी पढ़ें : Crypto Scam Alert: बैंक ही नहीं आपके क्रिप्टो वॉलेट पर भी है ठगों की नजर, इस तरह उड़ा रहे हैं आपकी करेंसी, कुछ बातों का रखें ध्यान

3. चाइल्ड पोर्न

भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर काफी सख्ती है. ऐसे में यहां अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्न (Child Porn) सर्च करेंगे तो आपको समस्या हो सकती है. पोक्सो एक्ट 2012 (POCSO ACT) के सेक्शन 14 के तहत चाइल्ड पोर्न देखना और इसे शेयर करना कानूनन अपराध है. इसलिए इसलिए चाइल्ड पोर्न को भूलकर भी गूगल पर सर्च न करें.

4. छेड़छाड़, रेप पीड़िता की फोटो शेयर करने पर

अगर आप गूगल या इससे जुड़े दूसरे प्लेटफॉर्म पर किसी रेप पीड़िता (Rape Victim), छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार पीड़िता का नाम या उसकी फोटो को शेयर करते हैं तो इस स्थिति में भी आपको जेल हो सकती है. ऐसा करना कानून अपराध है.

ये भी पढ़ें : WhatsApp Privacy Setting: अपने फोन में फौरन ऑन करें WhatsApp की ये 5 सेटिंग, कोई नहीं कर पाएगा आपकी जासूसी

5. पाइरेटेड फिल्म को शेयर करना

अगर आप गूगल के किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज से पहले किसी फिल्म (Film) की पाइरेटेड (pirated) कॉपी को शेयर करते हैं या उन्हें डाउनलोड (Download) करते हैं तो इस स्थिति में भी आप कानून का उल्लंघन करते हैं. ऐसे में आपको जेल जाना पड़ सकता है. इसलिए गूगल पर इस तरह की चीजें सर्च न करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget